Asked: I.A.S. (Pre) 2015medium Level
ID: 6aeba3c83b345304a2744c57
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
‘फ्यूल सेल्स’ (Fuel Cells), जिसमें हाइड्रोजन से समृद्ध ईंधन और ऑक्सीजन का उपयोग विद्युत पैदा करने के लिए होता है, के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. यदि शुद्ध हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में होता है, तो फ्यूल सेल उप-उत्पाद (बाइ-प्रोडक्ट) के रूप में ऊष्मा एवं जल का उत्सर्जन करता है। 2. फ्यूल सेल्स का उपयोग भवनों को विद्युत प्रदाय के लिए तो किया जा सकता है, किंतु लैपटॉप कंप्यूटर जैसी छोटी युक्तियों (डिवाइसेज) के लिए नहीं। 3. फ्यूल सेल्स प्रत्यावर्ती धारा (AC) के रूप में विद्युत उत्पादन करते हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
With reference to 'Fuel Cells' in which hydrogen-rich fuel and oxygen are used to generate electricity, consider the following statements: 1. If pure hydrogen is used as fuel, the fuel cell emits heat and water as by-products. 2. Fuel cells can be used for powering buildings, but not for small devices like laptop computers. 3. Fuel cells produce electricity in the form of Alternating Current (AC). Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
Correctकेवल 1
Only 1
B
केवल 2 और 3
Only 2 and 3
C
केवल 1 और 3
Only 1 and 3
D
1, 2 और 3
1, 2 and 3
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A(केवल 1)
कथन 1 सही है (शुद्ध H2 और O2 की अभिक्रिया से केवल विद्युत, जल और ऊष्मा प्राप्त होती है)। कथन 2 गलत है क्योंकि फ्यूल सेल का उपयोग पोर्टेबल डिवाइसेज जैसे लैपटॉप और मोबाइल में भी किया जा सकता है। कथन 3 गलत है क्योंकि फ्यूल सेल दिष्ट धारा (DC) उत्पन्न करते हैं, AC नहीं। अतः केवल 1 सही है।
Statement 1 is correct (pure hydrogen fuel cells yield only water and heat). Statement 2 is false as miniature fuel cells can power laptops. Statement 3 is false as fuel cells generate Direct Current (DC).
Subject: Environment & Ecology•Topic: Energy & Energy Resources•Subtopic: Green Fuel, Hydrogen & Biogas
Practice this topic in CBT