Asked: 71st B.P.S.C. (Pre) 2025medium Level
ID: 6aeba3c83b345304a2743fd6
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 (ISFR 2023) के अनुसार : (a) देश का कुल वन और वृक्ष आवरण देश के भौगोलिक क्षेत्र का 15% है। (b) सबसे बड़े दर्ज वन क्षेत्र (आरएफए) वाले शीर्ष तीन राज्य झारखंड, अंडमान और निकोबार और मणिपुर हैं। (c) सबसे अधिक वृक्षावरण महाराष्ट्र राज्य में पाया गया है और उसके बाद राजस्थान और उत्तर प्रदेश का स्थान है। (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
According to India State of Forest Report 2023 (ISFR 2023): (a) Total forest and tree cover of the country is 15% of the geographic area. (b) Top three states with largest Recorded Forest Area (RFA) are Jharkhand, Andaman & Nicobar, and Manipur. (c) Maximum tree cover is found in the State of Maharashtra, followed by Rajasthan and Uttar Pradesh. (d) More than one of the above (e) None of the above
SELECT CORRECT OPTION:
A
देश का कुल वन और वृक्ष आवरण देश के भौगोलिक क्षेत्र का 15% है।
Total forest and tree cover of the country is 15% of the geographic area.
B
सबसे बड़े दर्ज वन क्षेत्र (आरएफए) वाले शीर्ष तीन राज्य झारखंड, अंडमान और निकोबार और मणिपुर हैं।
Top three states with largest Recorded Forest Area (RFA) are Jharkhand, Andaman & Nicobar, and Manipur.
C
Correctसबसे अधिक वृक्षावरण महाराष्ट्र राज्य में पाया गया है और उसके बाद राजस्थान और उत्तर प्रदेश का स्थान है।
Maximum tree cover is found in the State of Maharashtra, followed by Rajasthan and Uttar Pradesh.
D
उपर्युक्त में से एक से अधिक
More than one of the above
E
उपर्युक्त में से कोई नहीं
None of the above
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(सबसे अधिक वृक्षावरण महाराष्ट्र राज्य में पाया गया है और उसके बाद राजस्थान और उत्तर प्रदेश का स्थान है।)
ISFR-2023 के अनुसार, देश का कुल वनावरण तथा वृक्षावरण 8,27,356.95 वर्ग किमी (25.17%) है, न कि 15%। अभिलेखित वन क्षेत्र (RFA) में शीर्ष तीन राज्य क्रमशः मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा ओडिशा हैं। सबसे अधिक वृक्षावरण (Tree Cover) वाले शीर्ष तीन राज्य महाराष्ट्र (12,777 वर्ग किमी), राजस्थान (10,841 वर्ग किमी) तथा उत्तर प्रदेश (8,951 वर्ग किमी) हैं। अतः केवल कथन (c) सत्य है।
Under ISFR 2023, India's total forest and tree cover stands at 25.17% (not 15%). The top three states by tree cover extent are Maharashtra, Rajasthan, and Uttar Pradesh, making option (c) the only correct statement.
Subject: Environment & Ecology•Topic: Forests & Wildlife•Subtopic: India State of Forest Report (ISFR)
Practice this topic in CBT