Asked: UPSC CSE (Pre) 2020medium Level
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भावी माता-पिता के अंड या शुक्राणु उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं की आनुवंशिक संरचना में परिवर्तन किया जा सकता है।
2. व्यक्ति का जीनोम जन्म से पूर्व प्रारंभिक भ्रूणीय अवस्था में संपादित किया जा सकता है।
3. मानव प्रेरित बहुशक्त स्टेम (pluripotent stem) कोशिकाओं को एक सुअर के भ्रूण में निविष्ट किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements:
1. Genetic changes can be introduced in the cells that produce eggs or sperms of prospective parents.
2. A person's genome can be edited before birth at early embryonic stage.
3. Human induced pluripotent stem cells can be injected into the embryo of a pig.
Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1
Only 1
B
केवल 2 और 3
Only 2 and 3
C
केवल 2
Only 2
D
1, 2 और 3
1, 2 and 3
Correct
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D(1, 2 और 3)
CRISPR-Cas9 तकनीक द्वारा जनन कोशिकाओं (Germline editing) में परिवर्तन संभव है (1), प्रारंभिक भ्रूणीय अवस्था में जीनोम संपादन संभव है (2), तथा मानव iPS कोशिकाओं को सुअर के भ्रूण में डालकर मानव-सुअर काइमेरा (Chimera) बनाने का सफल प्रयोग 2017 में साल्क इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने किया था (3)। अतः 1, 2 और 3 तीनों सही हैं।
With CRISPR-Cas9 genome editing, germline changes in germ cells/gametes (1) and early human embryos (2) are technologically feasible. In 2017, Salk Institute scientists successfully incorporated human iPSCs into pig embryos to create interspecies chimeras (3).
Subject: General Science•Topic: Genetic Engineering and Biotechnology•Subtopic: Genetic Engineering and Biotechnology
Practice this topic in CBT

Related Questions in Genetic Engineering and Biotechnology

View All
Exam PYQUPPCS (Pre) 2001, 2003

आनुवंशिक अभियंत्रण (Genetic Engineering) के निम्नलिखित प्रभावों पर विचार कीजिए : 1. रोग प्रतिरोध 2. वृद्धि वर्धन 3. जंतु क्लोनिंग 4. मानव क्लोनिंग उपर्युक्त में, जो कुछ सफलता के साथ परीक्षित किए गए, वे हैं :

View Solution
Exam PYQUPSC CSE (Pre) 2021

आनुवंशिक रोगों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. अंडों के अंतःपात्र (इन विट्रो) निषेचन से या तो पहले या बाद में सूत्रकणिका प्रतिस्थापन (माइटोकॉण्ड्रियल रिप्लेसमेंट) चिकित्सा द्वारा सूत्रकणिका रोगों (माइटोकॉण्ड्रियल डिजीज) को माता-पिता से संतान में जाने से रोका जा सकता है। 2. किसी संतान में सूत्रकणिका रोग आनुवंशिक रूप से पूर्णतः माता से जाता है न कि पिता से। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

View Solution
Exam PYQUPSC CSE (Pre) 2012

अक्सर सुर्खियों में रहने वाली 'स्टेम कोशिकाओं' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. स्टेम कोशिकाएं केवल स्तनपायी जीवों से ही प्राप्त की जा सकती हैं। 2. स्टेम कोशिकाएं नई औषधियों को परखने के लिए प्रयोग की जा सकती हैं। 3. स्टेम कोशिकाएं चिकित्सा थेरेपी के लिए प्रयोग की जा सकती हैं। निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :

View Solution
Exam PYQUPPCS (Pre) 2008

अति विवादास्पद भ्रूणीय स्टेम कोशिकाओं के विकल्प के रूप में कौन-सा दूसरा गैर-विवादास्पद स्रोत है, स्टेम कोशिकाओं का?

View Solution
Exam PYQUPPCS (Pre) 2001, 2003

बन्थरा में प्लांट फील्ड जीन बैंक-

View Solution
Exam PYQUPPCS (Pre) 2008

कथन (A) : कीट प्रतिरोधी पारजीनी कपास, Bt जीन के निवेशन से निर्मित किया गया है। कारण (R) : Bt जीन एक जीवाणु से प्राप्त किया गया है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

View Solution

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free