Asked: I.A.S. (Pre) 2011medium Level
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
ब्लूटूथ (Bluetooth) तथा वाई-फाई (Wi-Fi) के बीच क्या अंतर है?
What is the difference between Bluetooth and Wi-Fi?
SELECT CORRECT OPTION:
A
Correctब्लूटूथ $2.4\text{ GHz}$ रेडियो-आवृत्ति पट्ट प्रयुक्त करता है, जबकि वाई-फाई $2.4\text{ GHz}$ अथवा $5\text{ GHz}$ आवृत्ति पट्ट प्रयुक्त कर सकता है।
Bluetooth uses $2.4\text{ GHz}$ radio-frequency band, whereas Wi-Fi can use $2.4\text{ GHz}$ or $5\text{ GHz}$ frequency band.
B
ब्लूटूथ केवल बेतार स्थानीय क्षेत्रीय जाल (WLAN) प्रयुक्त करता है, जबकि वाई-फाई केवल बेतार विस्तृत क्षेत्रीय जाल (WWAN) प्रयुक्त करता है।
Bluetooth uses only wireless local area network (WLAN), whereas Wi-Fi uses only wireless wide area network (WWAN).
C
जब ब्लूटूथ प्रौद्योगिकी प्रयोग कर रहे दो उपकरणों के बीच सूचना प्रेषित की जाती है, तब दोनों उपकरणों का दृष्टिगत स्तर पर पंक्तिबद्ध होना आवश्यक है, किंतु जब वाई-फाई प्रौद्योगिकी प्रयोग में लाई जाती है, तब दोनों उपकरणों को दृष्टिगत स्तर पर पंक्तिबद्ध होना आवश्यक नहीं है।
Line-of-sight alignment is mandatory between Bluetooth devices, but not for Wi-Fi devices.
D
इस संदर्भ में (a) तथा (b) दोनों कथन सही हैं।
In this context, both statements (a) and (b) are correct.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A(ब्लूटूथ $2.4\text{ GHz}$ रेडियो-आवृत्ति पट्ट प्रयुक्त करता है, जबकि वाई-फाई $2.4\text{ GHz}$ अथवा $5\text{ GHz}$ आवृत्ति पट्ट प्रयुक्त कर सकता है।)
ब्लूटूथ वायरलेस संचार के लिए एक प्रोटोकॉल है। ब्लूटूथ उपकरण रेडियो संचार प्रणाली का प्रयोग करते हैं इसलिए इन्हें लाइन-ऑफ-साइट में रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। ब्लूटूथ $2.402\text{ GHz}$ से $2.480\text{ GHz}$ की रेंज में रेडियो फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम का प्रयोग करता है। वाई-फाई IEEE 802.11 स्टैंडर्ड पर आधारित प्रौद्योगिकी है, जिसमें $2.4\text{ GHz}$, $3.6\text{ GHz}$ तथा $5\text{ GHz}$ फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम का प्रयोग किया जाता है। अतः विकल्प (a) सही अंतर दर्शाता है।
Bluetooth uses the $2.4\text{ GHz}$ ISM band, while Wi-Fi operates in both $2.4\text{ GHz}$ and $5\text{ GHz}$ frequency bands. Neither requires line-of-sight.
Subject: General Science•Topic: Computer & Information Technology•Subtopic: Computer & Information Technology
Practice this topic in CBT