Asked: I.A.S. (Pre) 2021medium Level
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
खगोलीय दूरियां प्रकाश वर्ष में मापे जाने का कारण निम्नलिखित में से कौन-सा है?
Which one of the following is the reason why astronomical distances are measured in light-years?
SELECT CORRECT OPTION:
A
तारकीय पिंडों के बीच की दूरियां परिवर्तित नहीं होती हैं।
Distances among stellar bodies do not change.
B
तारकीय पिंडों का गुरुत्व परिवर्तित नहीं होता है।
Gravity of stellar bodies does not change.
C
प्रकाश सदैव सीधी रेखा में यात्रा करता है।
Light always travels in a straight line.
D
Correctप्रकाश की गति (स्पीड) सदैव एकसमान होती है।
Speed of light is always very precisely constant.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D(प्रकाश की गति (स्पीड) सदैव एकसमान होती है।)
खगोलीय दूरियां विशेष रूप से ग्रहों और तारों के बीच इतनी विशाल होती हैं कि उन्हें मील या किमी. में व्यक्त करना अव्यावहारिक होता है। पूरे ब्रह्मांड में निर्वात में प्रकाश की गति स्थिर ($c = 3 \times 10^8 \text{ मी./से.}$) होती है और यह उच्च परिशुद्धता (High precision) के लिए जानी जाती है। इसी कारण खगोलीय दूरियों को प्रकाश वर्ष में मापा जाता है।
Astronomical distances between stellar bodies are immensely large and impractical to state in miles or kilometers. The speed of light in vacuum is constant ($c = 3 \times 10^8 \text{ m/s}$) throughout the universe and known with absolute precision. Hence, light years are used as a reliable standard for measuring cosmic distances.