Asked: I.A.S. (Pre) 2011medium Level
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
जब किसी वृक्ष की छाल, वृक्ष के आधार के पास से गोलाकार चारों तरफ से हटा दी जाती है, तो यह वृक्ष धीरे-धीरे सूख कर मर जाता है, क्योंकि-
When the bark of a tree is removed in a circular fashion all around near its base, the tree gradually dries up and dies because-
SELECT CORRECT OPTION:
A
मृदा से जल वायव अंगों में नहीं पहुंच पाता।
Water from soil cannot reach aerial parts.
B
Correctजड़ें ऊर्जा से वंचित रह जाती हैं।
Roots are starved of energy.
C
वृक्ष मृदा-जीवाणुओं से संक्रमित हो जाता है।
The tree gets infected by soil microbes.
D
जड़ों को श्वसन हेतु ऑक्सीजन नहीं प्राप्त हो पाता।
Roots cannot get oxygen for respiration.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B(जड़ें ऊर्जा से वंचित रह जाती हैं।)
वृक्ष की छाल की सबसे आंतरिक परत फ्लोएम (Phloem) होती है, जिसका मुख्य कार्य पत्तियों द्वारा निर्मित घुलनशील कार्बनिक भोज्य पदार्थों को जड़ों तक पहुंचाना है। चारों तरफ से छाल हटा देने (Girdling) पर फ्लोएम नष्ट हो जाता है, जिससे पोषक तत्व जड़ों तक नहीं पहुंचते और जड़ें ऊर्जा से वंचित होकर मृत हो जाती हैं।
The innermost layer of bark contains the phloem, which translocates soluble organic nutrients manufactured by leaves downward to the roots. Girdling (removing bark in a ring) destroys the phloem path, starving the roots of energy and causing the root system and ultimately the entire tree to die.