Asked: I.A.S. (Pre) 2020medium Level
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
भारत में गन्ने की खेती में वर्तमान प्रवृत्तियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. जब 'बड चिप सैटलिंग्स' (bud chip settlings) को नर्सरी में उगाकर मुख्य कृषि भूमि में प्रतिरोपित किया जाता है, तब बीज सामग्री में बड़ी बचत होती है।
2. जब सैट्स का सीधे रोपण किया जाता है, तब एक-कलिका (single-budded) सैट्स का अंकुरण प्रतिशत कई-कलिका (many-budded) सैट्स की तुलना में बेहतर होता है।
3. खराब मौसम की दशा में यदि सैट्स का सीधे रोपण होता है, तब एक-कलिका सैट्स का जीवित बचना बड़े सैट्स की तुलना में बेहतर होता है।
4. गन्ने की खेती, ऊतक संवर्धन से तैयार की गई सैटलिंग से की जा सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
With reference to current trends in sugarcane cultivation in India, consider the following statements:
1. A huge saving in seed material is made when 'bud chip settlings' are raised in a nursery and transplanted in the main field.
2. When direct planting of setts is done, the germination percentage is better with single-budded setts as compared to setts with many buds.
3. If bad weather conditions prevail when setts are directly planted, the survival of single-budded setts is better than with large setts.
4. Sugarcane cultivation can be done using settlings prepared from tissue culture.
Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1 और 2
Only 1 and 2
B
केवल 3
Only 3
C
केवल 1 और 4
Only 1 and 4
Correct
D
केवल 2, 3 और 4
Only 2, 3 and 4
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(केवल 1 और 4)
बड चिप तकनीक से नर्सरी में पौधे तैयार कर प्रतिरोपित करने से 80% तक बीज सामग्री की बचत होती है (कथन 1 सही है)। सीधे रोपण में बहु-कलिका सैट्स का अंकुरण तथा प्रतिकूल मौसम में जीवित रहने की दर एकल-कलिका सैट्स की तुलना में बेहतर होती है (कथन 2 व 3 गलत हैं)। गन्ने की खेती ऊतक संवर्धन (Tissue culture) विधि से तैयार पौधों द्वारा भी की जा सकती है (कथन 4 सही है)।
Raising bud-chip settlings in nurseries saves up to 80% of seed cane material (Statement 1 is correct). When directly planted, multi-budded setts give higher germination percentage and better survival under adverse weather conditions than single-budded setts (Statements 2 and 3 are incorrect). Micropropagation through tissue culture is successfully used for rapid multiplication of sugarcane seedlings (Statement 4 is correct).
Subject: General Science•Topic: Plant Physiology•Subtopic: Plant Physiology
Practice this topic in CBT

Related Questions in Plant Physiology

View All
Exam PYQU.P. Lower Sub. (Pre) 2015

पृथ्वी पर अधिकांश ऑक्सीजन उत्पादित होती है -

View Solution
Exam PYQU.P.B.E.O. (Pre) 2019

निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व पौधों में सूक्ष्म पोषक नहीं है?

View Solution
Exam PYQ39th B.P.S.C. (Pre) 1994

तना काट आमतौर से किसके प्रवर्धन के लिए प्रयोग किया जाता है?

View Solution
Exam PYQU.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021

पौधों में गूटी लगाने का कार्य किस उद्देश्य की पूर्ति हेतु किया जाता है?

View Solution
Exam PYQI.A.S. (Pre) 2014

नीम के पेड़ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. कुछ जाति के कीटों और बरुथियों के प्रचुरोद्भवन को नियंत्रित करने के लिए नीम के तेल का प्रयोग कीटनाशक के रूप में किया जा सकता है। 2. नीम के बीजों का प्रयोग जैव-ईंधन और अस्पताल अपमार्जकों का निर्माण करने में होता है। 3. नीम के तेल का अनुप्रयोग औषधि उद्योग में होता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

View Solution
Exam PYQI.A.S. (Pre) 2020

भारत की जैव-ईंधन की राष्ट्रीय नीति के अनुसार, जैव-ईंधन के उत्पादन के लिए निम्नलिखित में से किनका उपयोग कच्चे माल के रूप में हो सकता है? 1. कसावा 2. क्षतिग्रस्त गेहूं के दाने 3. मूंगफली के बीज 4. कुलथी (Horse gram) 5. सड़ा आलू 6. चुकंदर नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

View Solution

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free