Asked: U.P.P.C.S. (Mains) 2003medium Level
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
प्रकाश-वैद्युत प्रभाव के आविष्कारकर्ता थे-
The discoverer of the photo-electric effect was-
SELECT CORRECT OPTION:
A
Correctहर्ट्ज
Hertz
B
आइंस्टीन
Einstein
C
प्लांक
Planck
D
बोर
Bohr
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A(हर्ट्ज)
किसी पदार्थ द्वारा बहुत ही छोटी तरंगदैर्ध्य के विद्युत-चुंबकीय विकिरण से ऊर्जा के अवशोषण के फलस्वरूप उसमें से इलेक्ट्रॉनों का उत्सर्जन होता है। इसे प्रकाश-विद्युत प्रभाव के नाम से जाना जाता है। इस प्रभाव की खोज सर्वप्रथम 1887 ई. में हेनरिच हर्ट्ज ने की थी। इस घटना को हर्ट्ज प्रभाव के नाम से भी जाना जाता है। आइंस्टीन को प्रकाश-वैद्युत प्रभाव की व्याख्या एवं इसके नियम के आविष्कार का श्रेय प्राप्त है। इस कार्य के लिए इन्हें वर्ष 1921 में नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।
When a substance absorbs energy from electromagnetic radiation of very short wavelength, electrons are emitted from it. This is known as the photoelectric effect. This phenomenon was first discovered in 1887 by Heinrich Hertz and is also known as the Hertz effect. Albert Einstein explained the photoelectric effect using Planck's quantum theory and formulated its laws, for which he was awarded the Nobel Prize in Physics for 1921.
Subject: General Science•Topic: Major Scientists and Inventions•Subtopic: Major Scientists and Inventions
Practice this topic in CBT