Asked: I.A.S. (Pre) 2016medium Level
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
भारत सरकार कृषि में नीम-आलेपित यूरिया (Neem-coated Urea) के उपयोग को क्यों प्रोत्साहित करती है?
Why does the Government of India promote the use of 'Neem-coated Urea' in agriculture?
SELECT CORRECT OPTION:
A
मृदा में नीम तेल के निर्मुक्त होने से मृदा सूक्ष्मजीवों द्वारा नाइट्रोजन यौगिकीकरण बढ़ता है।
Release of neem oil in the soil increases nitrogen fixation by the soil microorganisms.
B
Correctनीम लेप, मृदा में यूरिया के घुलने की दर को धीमा कर देता है।
Neem coating slows down the rate of dissolution of urea in the soil.
C
नाइट्रस ऑक्साइड, जो कि एक ग्रीनहाउस गैस है, फसल वाले खेतों से वायुमंडल में बिल्कुल भी विमुक्त नहीं होती है।
Nitrous oxide, which is a greenhouse gas, is not at all released to atmosphere by crop fields.
D
विशेष फसलों के लिए यह एक अपतृणनाशी (वीडिसाइड) और एक उर्वरक का संयोजन है।
It is a combination of a weedicide and a fertilizer for particular crops.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B(नीम लेप, मृदा में यूरिया के घुलने की दर को धीमा कर देता है।)
नीम के तेल का आवरण (लेप) नाइट्रीकरण संदमक (Nitrification inhibitor) के रूप में कार्य करता है, जिससे मृदा में यूरिया के जल-अपघटन एवं घुलने की दर धीमी हो जाती है। इससे लीचिंग रुकती है, नाइट्रोजन उपयोग दक्षता (NUE) बढ़ती है, तथा यूरिया का गैर-कृषि उद्योगों में अवैध विपथन भी रुकता है।
Neem coating acts as a natural nitrification inhibitor that slows the dissolution and hydrolysis rate of urea granules in the soil, enhancing nitrogen uptake efficiency by crops.