Asked: IAS (Pre) 2016medium Level
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
हाल ही में हमारे वैज्ञानिकों ने केले के पौधे की एक नई और भिन्न जाति की खोज की है, जिसकी ऊंचाई लगभग 11 मीटर तक जाती है और उसके फल का गूदा नारंगी रंग का है। यह भारत के किस भाग में खोजी गई है?
Recently, scientists discovered a distinct new wild banana species growing up to 11 meters in height with orange fruit pulp. In which part of India was it discovered?
SELECT CORRECT OPTION:
A
Correctअंडमान द्वीप
Andaman Islands
B
अन्नामलाई वन
Annamalai Forests
C
मैकाल पहाड़ियां
Maikal Hills
D
पूर्वोत्तर उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
Tropical rainforests of Northeast
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A(अंडमान द्वीप)
भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के वैज्ञानिकों ने अंडमान द्वीप के उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों से जंगली केले की 11 मीटर ऊंची प्रजाति 'मूसा इंडअंडमानेंसिस' (Musa indandamanensis) की खोज की, जिसके फल का गूदा नारंगी है।
Scientists from the Botanical Survey of India discovered Musa indandamanensis, an 11-meter tall sweet wild banana species with orange pulp, in the tropical rainforests of Little Andaman.