Asked: UPSSSC PET Exam 2022medium Level
ID: 6acfdaa79b59196aa7e71e22
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निर्देश: गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें:
"विचारों का हमारे जीवन में सर्वाधिक महत्त्व होता है। हम जैसे विचार करते हैं, उसी प्रकार की घटनाओं को अपने जीवन में आकर्षित करते हैं। यदि हम उत्साह और आनन्द के विचारों में रहते हैं, तो जीवन में अच्छी घटनाओं को आकर्षित करने लगते हैं और इसके विपरीत निराशा और चिन्ता के विचार जीवन में दुर्घटनाओं को अपनी ओर खींचते हैं। दूसरी बात विश्वास करने की है। यदि हम स्वयं पर या अपने बनाने वाले पर सच्चा विश्वास करते हैं, तो स्थिति अलग होती है और यदि हम इस जीवन में नकारात्मक सोच भरते रहते हैं, तो हमारा जीवन निराशा के अन्धकार से भर जाएगा। क्या आपने कभी जीवन में घटने वाली घटनाओं और अपने अन्दर की उस समय की मानसिक विचारात्मक स्थिति का अध्ययन किया है? यदि आप आशा, उत्फुल्लता और आत्मविश्वास की ऊर्जा से ओतप्रोत हैं, तो कार्य-सिद्धि और सफलता के बहुत पास हैं। इसके विपरीत निराशा, कुण्ठा, भय और सन्देह के साथ लिए गए निर्णय सदैव गलत और सफलता के विपरीत होंगे। हमारे अन्दर मनोवेग सर्वदा ही विद्यमान रहते हैं और उन्हीं के कारण हमारी मानसिक स्थिति बदलती रहती है। कुछ मनोवेग; जैसे क्रोध, शोक, चिरकालीन ईर्ष्या, गहरी चिन्ता, भय, निराशा आदि के भाव सदा घातक होते हैं और लम्बे समय तक इनकी तीव्रता हमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से पंगु बना सकती है। आशा, उत्फुल्लता, प्रसन्नता, मुस्कान, निश्चिन्तता, शान्ति, सन्तुष्टि, विश्वास, आनन्द आदि भाव रचनात्मक होते हैं और लम्बे समय तक इनके अभ्यास द्वारा नीरोगता, समृद्धि और सफलता प्राप्त की जा सकती है। कई वैज्ञानिकों ने प्रयोगों द्वारा इन तथ्यों की पुष्टि की है। आज हम यदि इन विचारों पर ध्यान देना शुरू कर दें, तो दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। वेदों में परमात्मा से यही प्रार्थना की गई है 'आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः।' सभी दिशाओं से नेक विचार मेरी ओर आएँ।"
प्रश्न: निम्नलिखित में किस वर्ग के सभी भाव रचनात्मक हैं?

Direction: Read the passage and answer the following question:
"Thoughts hold paramount importance in our lives. As we think, so do we attract events into our life. If we dwell in thoughts of enthusiasm and joy, we begin attracting positive occurrences, whereas thoughts of despair and anxiety pull adversities toward us. The second aspect is faith. If we possess genuine faith in ourselves or our Creator, conditions differ; but if we constantly infuse negativity, our life plunges into the darkness of despair. Have you ever examined the connection between life events and your mental state at that time? If you are imbued with hope, buoyancy, and self-confidence, you are remarkably close to accomplishment and success. Conversely, decisions made with despair, frustration, fear, and doubt are always misguided and contrary to success. Emotions constantly reside within us and alter our mental equilibrium. Certain emotions—such as wrath, grief, chronic jealousy, deep anxiety, dread, and despondency—are perpetually toxic, and their protracted intensity can paralyze us physically, mentally, and emotionally. Positive emotions like hope, exuberance, gladness, smiles, tranquility, peace, contentment, trust, and joy are constructive; through their habitual practice, health, prosperity, and success can be attained. Numerous scientists have corroborated these findings through experiments. If we begin paying attention to these thoughts today, we can transform misfortune into fortune. In the Vedas, this prayer is addressed to the Supreme: 'Aa no bhadrah kratavo yantu vishwatah'—Let noble thoughts come to me from all directions."
Question: In which of the following groups are all emotions constructive/positive?

SELECT CORRECT OPTION:
A
प्रेम, स्नेह, भाईचारा, अशान्ति, ईमानदारी, मुस्कान, क्रोध, शोक
Love, affection, brotherhood, unrest, honesty, smile, anger, grief
B
सहानुभूति, कर्त्तव्यपालन, सन्तुष्टि, विश्वास, क्रोध, शोक, ईर्ष्या
Sympathy, duty, contentment, trust, anger, sorrow, jealousy
C
क्रोध, शोक, ईर्ष्या, चिन्ता, भय, निराशा, भाईचारा, कर्त्तव्यशीलता
Anger, sorrow, jealousy, anxiety, fear, despair, brotherhood, duty
D
Correctआशा, उत्फुल्लता, प्रसन्नता, मुस्कान, निश्चिन्तता, सन्तुष्टि, आत्मविश्वास
Hope, buoyancy, happiness, smile, tranquility, contentment, self-confidence
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D(आशा, उत्फुल्लता, प्रसन्नता, मुस्कान, निश्चिन्तता, सन्तुष्टि, आत्मविश्वास)
गद्यांश में आशा, उत्फुल्लता, प्रसन्नता, मुस्कान, निश्चिन्तता, सन्तुष्टि, विश्वास तथा आत्मविश्वास आदि को रचनात्मक भाव बताया गया है।
The passage identifies hope, exuberance, gladness, smiles, peace of mind, contentment, and self-confidence as purely constructive emotions.