Asked: I.A.S. (Pre.) 2021medium Level
ID: 693dc386faac6241e62a2458
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन नगर अपने उन्नत जल संचयन और प्रबंधन प्रणाली के लिए सुप्रसिद्ध है, जहां बांधों की श्रृंखला का निर्माण किया गया था और संबद्ध जलाशयों में नहर के माध्यम से जल को प्रवाहित किया जाता था?
Which one of the following ancient towns is wellknown for its elaborate system of water harvesting and management by building a series of dams and channelizing water into connected reservoirs?
SELECT CORRECT OPTION:
A
Correctधौलावीरा
Dholavira
B
कालीबंगा
Kalibangan
C
राखीगढ़ी
Rakhigarhi
D
रोपड़
Ropar
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A(धौलावीरा)
'धौलावीरा' नामक प्रमुख हड़प्पाई पुरास्थल गुजरात राज्य के कच्छ जनपद में स्थित है। धौलावीरा नियोजित नगर का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। धौलावीरा नगर में अत्यंत नियोजित ढंग से अलग-अलग नगरीय आवासीय क्षेत्र विकसित किए गए थे, जो संभवतः विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों और एक वर्गीकृत समाज पर आधारित थे। यह प्राचीन नगर अपने उन्नत जल संचयन और प्रबंधन प्रणाली के लिए सुप्रसिद्ध है, यहां पर बांधों की श्रृंखलाओं का निर्माण किया गया था तथा संबद्ध जलाशयों में नहर के माध्यम से जल को प्रवाहित किया जाता था। यहां से जल संचयन प्रणालियों तथा जल निकासी प्रणालियों के साथ-साथ वास्तुशिल्प एवं तकनीकी रूप से विकसित सुविधाओं में नजर आने वाली उत्कृष्ट तकनीकी प्रगति, स्थानीय सामग्री की डिजाइन, कार्यान्वयन और प्रभावकारी उपयोग में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।
Dholavira in Gujarat is well known for its elaborate system of water harvesting and management by building a series of dams and channeling water into connected reservoirs.