Asked: I.A.S. (Pre) 2013medium Level
ID: 693dc515faac6241e62a266e
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नलिखित में से कौन-सा/से लक्षण सिंधु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण करता है/ करते हैं?
1. उनके विशाल महल और मंदिर होते थे।
2. वे देवियों और देवताओं, दोनों की पूजा करते थे।
3. वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे गए रथों का प्रयोग करते थे। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन/कथनों को चुनिए ।
1. उनके विशाल महल और मंदिर होते थे।
2. वे देवियों और देवताओं, दोनों की पूजा करते थे।
3. वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे गए रथों का प्रयोग करते थे। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन/कथनों को चुनिए ।
Which of the following characterizes/characterize the people of Indus Civilization?
1. They possessed great places and temples.
2. They worshipped, both male and female deities.
3. They employed horse-drawn chariots in warfare.
Select the correct answer using the code given below
1. They possessed great places and temples.
2. They worshipped, both male and female deities.
3. They employed horse-drawn chariots in warfare.
Select the correct answer using the code given below
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1 और 2
1 and 2
B
Correctकेवल 2
Only 2
C
1, 2 और 3
All of these
D
उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है।
None of these
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B(केवल 2)
वर्तमान तक सिंधु घाटी सभ्यता के स्थलों की खुदाई में किसी मंदिर अथवा पूजा स्थल के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। अतः इस सभ्यता के धार्मिक जीवन का एकमात्र स्रोत यहां पाई गई मिट्टी और पत्थर की मूर्तियां एवं मुहरें हैं। इनसे यह ज्ञात होता है कि यहां मातृदेवी, पशुपति शिव तथा लिंग एवं योनि की पूजा और पीपल, नीम आदि पेड़ों एवं नाग आदि जीव-जंतुओं की उपासना प्रचलित थी। पशुओं में हाथी, बाघ, भैंसा, गैंडा और घड़ियाल के चित्र मिले हैं, लेकिन घोड़े के चित्र का अभाव है। हालांकि घोड़े की अस्थियां, घोड़े की मृण्मूर्ति लोथल, सुरकोटडा एवं कालीबंगा इत्यादि स्थलों से प्राप्त हुई हैं, फिर भी घोड़े का उपयोग युद्ध के रथ को खींचने में किया जाता था, ऐसे साक्ष्य का अभाव है। अतः विकल्प (b) उचित उत्तर है।
No temple or place of worship has been found in excavation from Indus Valley Civilization till date. The only religious source from this civilization is statues made of mud and stone and seals which were found here. By this, it is known that female deities, Shiva or Pashupati and animals like snake, elephant were worshipped. Worship of plants and trees, or inanimate stone or other objects in the form of ‘Linga’ or ‘yoni’ symbols was famous during that period.