Asked: U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014medium Level
ID: 693e7a90faac6241e62a378e
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
वल्लभी विश्वविद्यालय स्थित था-
Vallabhi University was situated in –
SELECT CORRECT OPTION:
A
बिहार में
Bihar
B
उत्तर प्रदेश में
Uttar Pradesh
C
बंगाल में
Bengal
D
Correctगुजरात में
Gujarat
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D(गुजरात में)
प्राचीन काल में बौद्ध शिक्षा के तीन प्रमुख केंद्र थे- (1) नालंदा, (2) वल्लभी और (3) विक्रमशिला। नालंदा बिहार के आधुनिक पटना के दक्षिण-पूर्व में नालंदा जिले में स्थित था। यह महायान बौद्ध धर्म की शिक्षा का प्रमुख केंद्र था। वल्लभी गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पश्चिम भारत में शिक्षा एवं संस्कृति का प्रमुख केंद्र था। यह हीनयान बौद्ध धर्म की शिक्षा का प्रमुख केंद्र था। विक्रमशिला बिहार के आधुनिक भागलपुर जिले में स्थित था। विक्रमशिला के महाविहार की स्थापना पाल नरेश धर्मपाल (770-810 ई.) ने की थी। उसने यहां मंदिर तथा मठ भी बनवाए थे। वाराणसी हिंदू संस्कृति एवं धार्मिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र था। गिरनार, गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित है। बुद्ध के समय में 'उज्जैन' या उज्जयिनी उत्तरी अवंति महाजनपद की राजधानी थी।
Vallabhi, one of the most important centres of Buddhist learning, was situated in Gujarat. It is also known as Vallabhipura and was the capital of ancient Maitraka dynasty.