Asked: I.A.S. (Pre) 2004medium Level
ID: 693f0611128ec97c3fdfca29
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
प्राचीन जैन धर्म के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
With reference to ancient Jainism, which one of the following statements is correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
स्थूलबाहु के नेतृत्व में दक्षिण भारत में जैन धर्म का प्रचार हुआ।
Jainism was spread in South India under the leadership of Sthulabhadra
B
'पाटलिपुत्र' में हुई परिषद के पश्चात जो जैन धर्म के लोग भद्रबाहु के नेतृत्व में रहे, वे श्वेतांबर कहलाए।
The Jains who remained under the leadership of Bhadrabahu were called Shvetambaras after the Council held at Pataliputra
C
Correctप्रथम शतक ई.पू. में जैन धर्म को कलिंग के राजा खारवेल का समर्थन मिला।
Jainism enjoyed the patronage of the Kalinga king Kharavela in the first century BC
D
बौद्धों के विपरीत जैन धर्म की प्रारंभिक अवस्था में, जैन धर्म के लोग चित्रों का पूजन करते थे।
In the initial stage of Jainism, the Jainas worshipped image unlike Buddhist
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(प्रथम शतक ई.पू. में जैन धर्म को कलिंग के राजा खारवेल का समर्थन मिला।)
उपर्युक्त कथनों में केवल विकल्प (c) सत्य है। दक्षिण भारत में जैन धर्म का प्रचार आचार्य भद्रबाहु एवं उनके शिष्यों द्वारा हुआ था। भद्रबाहु के समर्थक दिगंबर कहलाए, इन्होंने पाटलिपुत्र में आयोजित जैन धर्म की प्रथम महासभा में भाग नहीं लिया था। जबकि कलिंग का चेदि वंशीय शासक खारवेल जैन धर्म का अनुयायी था, उसने जैन साधुओं को संरक्षण प्रदान किया और उनके निर्वाह के लिए प्रभूत दान दिए तथा उनके रहने के लिए आरामदायक निवास स्थान बनवाए। उसने भुवनेश्वर के पास उदयगिरि तथा खंडगिरि पहाड़ियों को कटवाकर जैन भिक्षुओं के निवास के लिए गुहा विहार बनवाए थे। जैन धर्म की प्रारंभिक अवस्था में चित्र पूजा या मूर्ति पूजा प्रचलित नहीं थी।
Option (c) is the correct answer. Bhadrabahuswami spread Jainism in South India. Their followers are called Digambars. Kalinga King Kharavela was the follower of Jainism. He gave patronage to Jain Monks and donated for their livelihood.