Asked: Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011medium Level
ID: 6940005f128ec97c3fdfd8d7
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नांकित में से कौन-सा अशोककालीन अभिलेख 'खरोष्ठी' लिपि में है?
Which one of the following Ashokan inscription is in “Kharosthi” script?
SELECT CORRECT OPTION:
A
कालसी
Khalsi
B
गिरनार
Girnar
C
Correctशाहबाजगढ़ी
Shahbazgarhi
D
मेरठ
Meerut
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(शाहबाजगढ़ी)
अशोक का इतिहास हमें मुख्यतः उसके अभिलेखों से ही ज्ञात होता है। उसके अभिलेखों का विभाजन 3 वर्गों में किया जा सकता है-(1) शिलालेख, (2) स्तंभलेख और (3) गुहालेख। ये शिलालेख ये 14 विभिन्न लेखों का एक समूह है, जो भिन्न-भिन्न स्थानों से प्राप्त किए गए हैं। इनमें शामिल प्रमुख स्थान हैं- (1) शाहबाजगढ़ी, (2) मानसेहरा, (3) कालसी, (4) गिरनार, (5) धौली, (6) जौगढ़, (7) एर्रागुडी तथा (8) सोपारा। अशोक के अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा एवं ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं। केवल दो अभिलेखों-शाहबाजगढ़ी एवं मानसेहरा की लिपि ब्राह्मी न होकर खरोष्ठी है। तक्षशिला से आरमेइक लिपि में लिखा गया एक भग्न अभिलेख, शर-ए-कुना नामक स्थान से ग्रीक तथा आरमेइक लिपियों में लिखा गया द्विभाषीय (ग्रीक एवं आरमेइक भाषा) अभिलेख तथा लघमान नामक स्थान से आरमेइक लिपि में लिखा गया अशोक का अभिलेख प्राप्त हुआ है।
Ashokan inscriptions describe the history of Ashoka properly. The inscription can be divided into three classes; (1) Rock inscription/petrograph (2) Column inscription (3) Cave inscription. Rock inscription is a group of 14 inscriptions which were found at different places – Shahbazgarhi, Mansehra, Kalsi, Girnar, Dhauli, Jaugada, Yerragudi and Sopara. Most of the inscriptions of Ashoka are written in the Prakrit language and Brahmi script, and only two inscriptions, Shahbazgarhi and Mansehra are in Kharosthi script. One ruined inscription, written in Aramaic script, was found from Taxila. Shar-i-Kuna (Kandhar Inscription) is in the bilingual (Greek-Aramaic) script while one Aramaic script of Ashokan inscription was obtained from Laghman.