Asked: U.P.P.C.S. (Pre) 2017medium Level
ID: 69400c64128ec97c3fdfe19f
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
बराबर पहाड़ी की गुफाओं के विषय में निम्न में से कौन एक सही नहीं है?
Which one of the following is not true about the Barabar hill caves?
SELECT CORRECT OPTION:
A
बराबर पहाड़ी पर कुल चार गुफाएं हैं।
There are in all four caves on the Barabar hill
B
तीन गुफाओं की दीवार पर अशोक के अभिलेख उत्कीर्ण हैं।
Inscriptions of Ashoka are found on the walls of three caves.
C
ये अभिलेख इन गुफाओं को आजीविकाओं को समर्पित होने का उल्लेख करते हैं।
These inscriptions inform us about the dedication of these caves to the Ajivakas
D
Correctये अभिलेख ईसा पूर्व छठी शताब्दी के हैं।
These inscriptions date back to 6th century BC.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D(ये अभिलेख ईसा पूर्व छठी शताब्दी के हैं।)
बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित बराबर और नागार्जुनी की पहाड़ियां हैं। नागार्जुनी में 3 गुफाएं हैं तथा 'बराबर' नामक पहाड़ी पर कुल चार गुफाएं स्थित हैं, जिनमें से तीन गुफाओं की दीवारों पर अशोक के लेख उत्कीर्ण मिले हैं। चौथी गुफा (लोमस ऋषि गुफा) में मौखरि शासक अनंतवर्मा का लेख है। प्रथम 3 गुफा अशोक द्वारा आजीवक संप्रदाय के साधुओं के निवास के लिए गुफा दान में दिए जाने का विवरण सुरक्षित है। चट्टानों को काटकर बनाई गई इन गुफाओं का संबंध मौर्यकाल (321-184 ई.पू.) से है।
Barabar caves are situated in Jahanabad district of Bihar. These caves were hewed out from rocks for monks to live in. There are four caves on the Barabar hill out of which inscriptions of Ashoka are found on the walls of three caves. These caves were used by ascetics from the Ajivaka sect (founded by Makkhali Gosala). These rock-cut caves are related to the Mauryan period (321-184 BC).