Asked: I.A.S. (Pre) 2005medium Level
ID: 6aead8b0172eb3e6f78254a0
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. नगालैंड, असम, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश तथा गोवा की प्रादेशिक मांगों को देखते हुए भारत के संविधान में अनुच्छेद 371A से लेकर 371I अंतर्विष्ट किए गए। 2. भारत तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधानों में दो राजतंत्र (संघ और राज्य) हैं, किंतु नागरिकता इकहरी है। 3. कोई व्यक्ति जो देशीकरण द्वारा भारत का नागरिक है, कभी भी अपनी नागरिकता से वंचित नहीं किया जा सकता। उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements: 1. Articles 371A to 371I were inserted in the Constitution of India to meet regional demands of Nagaland, Assam, Manipur, Andhra Pradesh, Sikkim, Mizoram, Arunachal Pradesh, and Goa. 2. Constitutions of India and the USA envisage a dual polity (Union and States) but a single citizenship. 3. A person who becomes a citizen of India by naturalization can never be deprived of citizenship under any circumstances. Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
1, 2 और 3
1, 2 and 3
B
1 और 3
1 and 3
C
केवल 3
Only 3
D
Correctकेवल 1
Only 1
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D(केवल 1)
कथन 1 सही है: अनुच्छेद 371A से 371I इन राज्यों के विशेष प्रावधानों से संबंधित हैं। कथन 2 गलत है क्योंकि अमेरिका में दोहरी नागरिकता (संघ और राज्य की अलग-अलग) है, इकहरी नहीं। कथन 3 गलत है क्योंकि देशीकरण द्वारा नागरिकता प्राप्त व्यक्ति को नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 10 के अंतर्गत सरकार द्वारा नागरिकता से वंचित किया जा सकता है। अतः केवल कथन 1 सही है।
Statement 1 is correct: Articles 371A to 371I provide special provisions for Nagaland, Assam, Manipur, Andhra Pradesh, Sikkim, Mizoram, Arunachal Pradesh, and Goa. Statement 2 is incorrect: USA has dual citizenship (federal and state), not single citizenship. Statement 3 is incorrect: A naturalized citizen can be deprived of citizenship under Section 10 of the Citizenship Act, 1955. Hence only statement 1 is correct.