Asked: I.A.S. (Pre) 2012medium Level
ID: 6aead8b0172eb3e6f78265f5
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
लोक निधि के फलोत्पादक और आशयित प्रयोग को सुरक्षित करने के साथ-साथ भारत में नियंत्रक-महालेखा परीक्षक (CAG) के कार्यालय का महत्व क्या है? 1. CAG संसद की ओर से राजकोष पर नियंत्रण रखता है जब भारत का राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपात/वित्तीय आपात घोषित करता है। 2. CAG की मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित परियोजनाओं या कार्यक्रमों पर जारी किए गए प्रतिवेदनों पर लोक लेखा समिति विचार-विमर्श करती है। 3. CAG के प्रतिवेदनों से मिली जानकारियों के आधार पर जांचकर्ता एजेंसियां उन लोगों के विरुद्ध आरोप दाखिल कर सकती हैं, जिन्होंने लोक निधि प्रबंधन में कानून का उल्लंघन किया हो। 4. CAG को ऐसी निश्चित न्यायिक शक्तियां प्राप्त हैं कि सरकारी कंपनियों के लेखा-परीक्षा और लेखा जांचते समय वह कानून का उल्लंघन करने वालों पर अभियोग लगा सके। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
What is the importance of the office of the Comptroller and Auditor General (CAG) of India in ensuring purposeful and intended utilization of public funds? 1. CAG exercises exchequer control on behalf of Parliament when the President of India declares national/financial emergency. 2. CAG reports on the execution of projects or programmes by the ministries are discussed by the Public Accounts Committee. 3. Information from CAG reports can be used by investigating agencies to press charges against those who have violated the law while managing public finances. 4. While dealing with the audit and accounting of government companies in certain circumstances, CAG has certain judicial powers for prosecuting those who violate the law. Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1, 3 और 4
Only 1, 3 and 4
B
केवल 2
Only 2
C
Correctकेवल 2 और 3
Only 2 and 3
D
1, 2, 3 और 4
1, 2, 3 and 4
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(केवल 2 और 3)
कथन 1 गलत है क्योंकि आपातकाल में भी सीएजी राजकोष पर सीधा वित्तीय नियंत्रण नहीं रखता। कथन 4 गलत है क्योंकि सीएजी के पास कोई अभियोजन या न्यायिक शक्तियां नहीं हैं। सीएजी के प्रतिवेदनों की जांच लोक लेखा समिति (PAC) करती है (कथन 2 सही है) और इन रिपोर्टों के आधार पर जांच एजेंसियां (जैसे सीबीआई) आरोप पत्र दाखिल कर सकती हैं (कथन 3 सही है)। अतः केवल 2 और 3 सही हैं।
Statement 1 is incorrect because the CAG exercises no exchequer control during emergencies. Statement 4 is incorrect because the CAG possesses no judicial or prosecutorial powers. Statement 2 is correct (PAC examines CAG reports) and Statement 3 is correct (investigative agencies utilize findings of CAG audit reports). Thus, only 2 and 3 are correct.
Subject: Indian Polity & Governance•Topic: Indian Polity & Governance•Subtopic: Attorney General, Advocate General & CAG
Practice this topic in CBT