Asked: I.A.S. (Pre) 2020medium Level
ID: 6aead8b0172eb3e6f78267bf
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - 1. भारत का राष्ट्रपति ऐसे स्थान पर जिसे वह ठीक समझे, संसद का सत्र आहूत (आह्वान) कर सकता है। 2. भारत का संविधान एक वर्ष में संसद के तीन सत्रों का प्रावधान करता है, किंतु सभी तीन सत्रों का चलाया जाना अनिवार्य नहीं है। 3. एक वर्ष में दिनों की कोई न्यूनतम संख्या निर्धारित नहीं है, जब संसद का चलना आवश्यक हो। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements: 1. The President of India can summon a session of Parliament at such place as he thinks fit. 2. The Constitution of India provides for three sessions of the Parliament in a year, but it is not mandatory to conduct all three sessions. 3. There is no minimum number of days that the Parliament is required to meet in a year. Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1
1 only
B
केवल 2
2 only
C
Correctकेवल 1 और 3
1 and 3 only
D
केवल 2 और 3
2 and 3 only
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(केवल 1 और 3)
अनुच्छेद 85(1) के अनुसार राष्ट्रपति समय-समय पर संसद के प्रत्येक सदन को ऐसे समय और स्थान पर, जो वह ठीक समझे, अधिवेशन के लिए आहूत करेगा। अतः कथन 1 सही है। संविधान तीन सत्रों का स्पष्ट उल्लेख नहीं करता, बल्कि यह प्रावधान करता है कि दो सत्रों के मध्य 6 माह से अधिक का अंतर नहीं होगा (अर्थात न्यूनतम दो सत्र)। अतः कथन 2 गलत है। संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसमें संसद के चलने के लिए न्यूनतम दिनों की संख्या तय हो। अतः कथन 3 सही है। सही उत्तर केवल 1 और 3 है।
Under Article 85(1), the President shall summon each House of Parliament to meet at such time and place as he thinks fit. Hence statement 1 is correct. The Constitution does not specify three sessions per year; it only requires that six months shall not intervene between two sessions (i.e. at least two sessions). Hence statement 2 is incorrect. There is no constitutional provision stipulating a minimum number of sitting days in a year for Parliament. Hence statement 3 is correct. Thus, 1 and 3 only is correct.
Subject: Indian Polity & Governance•Topic: Indian Polity & Governance•Subtopic: Parliament - I. Lok Sabha
Practice this topic in CBT