Asked: I.A.S. (Pre) 2018medium Level
ID: 6aead8b0172eb3e6f78269b6
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - 1. पहली लोक सभा में विपक्ष में सबसे बड़ा राजनीतिक दल स्वतंत्र पार्टी था। 2. लोक सभा में 'नेता-प्रतिपक्ष' को सर्वप्रथम 1969 में मान्यता दी गई थी। 3. लोक सभा में यदि किसी दल के न्यूनतम 75 सदस्य न हों, तो उसके नेता को नेता-प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं मिल सकती है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements: 1. In the first Lok Sabha, the single largest party in the opposition was the Swatantra Party. 2. In the Lok Sabha, a 'Leader of the Opposition' was recognized for the first time in 1969. 3. In the Lok Sabha, if a party does not have a minimum of 75 members, its leader cannot be recognized as the Leader of the Opposition. Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1 और 3
1 and 3 only
B
Correctकेवल 2
2 only
C
केवल 2 और 3
2 and 3 only
D
1, 2 और 3
1, 2 and 3
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B(केवल 2)
प्रथम लोक सभा में विपक्ष में सबसे बड़ा दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI - 16 सीटें) था, न कि स्वतंत्र पार्टी (जिसका गठन 1959 में हुआ था)। अतः कथन 1 गलत है। लोक सभा में सर्वप्रथम वर्ष 1969 में नेता-प्रतिपक्ष को आधिकारिक मान्यता दी गई और राम सुभग सिंह [INC(O)] को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता मिली। अतः कथन 2 सही है। लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता के लिए सदन की कुल सदस्य संख्या का कम से कम 10% (अर्थात न्यूनतम 55 सदस्य) होना आवश्यक है, न कि 75 सदस्य। अतः कथन 3 गलत है। सही उत्तर विकल्प (b) केवल 2 है।
In the first Lok Sabha, the single largest opposition party was the Communist Party of India (CPI) with 16 seats, not the Swatantra Party (which was formed in 1959). Thus statement 1 is incorrect. In the Lok Sabha, the Leader of the Opposition was recognized for the first time in 1969 (Dr. Ram Subhag Singh of INC(O)). Thus statement 2 is correct. To be recognized as the Leader of the Opposition, a party must hold at least 10% of the total strength of the House (i.e. at least 55 members, not 75). Thus statement 3 is incorrect. Hence, option (b) '2 only' is the correct answer.
Subject: Indian Polity & Governance•Topic: Indian Polity & Governance•Subtopic: Parliament - I. Lok Sabha
Practice this topic in CBT