Asked: I.A.S. (Pre) 2020medium Level
ID: 6aead8b1172eb3e6f78273a3
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. 'आधार' मेटाडेटा को तीन महीने से अधिक संग्रहित नहीं किया जा सकता है। 2. राज्य निजी निगमों (Corporations) से 'आधार' डेटा को साझा करने के लिए कोई अनुबंध नहीं कर सकता। 3. 'आधार' बीमा उत्पादों को प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है। 4. 'आधार' भारत की संचित निधि से हितलाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements: 1. Aadhaar metadata cannot be stored for more than three months. 2. State cannot enter into any contract with private corporations for sharing of Aadhaar data. 3. Aadhaar is mandatory for obtaining insurance products. 4. Aadhaar is mandatory for getting benefits funded out of the Consolidated Fund of India. Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1 और 4
Only 1 and 4
B
Correctकेवल 2 और 4
Only 2 and 4
C
केवल 3
Only 3
D
केवल 1, 2 और 3
Only 1, 2 and 3
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B(केवल 2 और 4)
सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक पुट्टास्वामी निर्णय (2018) के अनुसार, राज्य निजी निगमों के साथ आधार डेटा साझा करने का कोई अनुबंध नहीं कर सकता (धारा 57 का वह भाग निरस्त किया गया; कथन 2 सही है)। आधार भारत की संचित निधि से वित्तीयन प्राप्त करने वाली कल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ हेतु अनिवार्य है (धारा 7 वैध; कथन 4 सही है)। आधार मेटाडेटा को 6 महीने तक रखा जा सकता है (कथन 1 गलत) तथा बीमा उत्पादों हेतु आधार अनिवार्य नहीं है (कथन 3 गलत)। अतः केवल 2 और 4 सही हैं।
In the Puttaswamy judgment (2018), the Supreme Court struck down Section 57 to the extent that it permitted private corporations to use Aadhaar data via contracts (statement 2 is correct). It upheld Section 7 making Aadhaar mandatory for welfare benefits funded out of the Consolidated Fund of India (statement 4 is correct). Metadata can be retained for up to 6 months (statement 1 is incorrect) and Aadhaar is not mandatory for insurance products (statement 3 is incorrect). Thus, only 2 and 4 are correct.