Asked: I.A.S. (Pre) 2007medium Level
ID: 6aead8b1172eb3e6f7827c3e
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. भारत में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने के लिए रीति, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने की रीति के समान है। 2. उच्च न्यायालय का कोई स्थायी न्यायाधीश अपने पद से सेवानिवृत्ति के पश्चात भारत में किसी भी न्यायालय या किसी प्राधिकारी के समक्ष अभिवचन नहीं कर सकता। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Consider the following statements: 1. The procedure for removing a judge of a High Court in India is the same as that for removing a judge of the Supreme Court. 2. A permanent judge of a High Court cannot plead or act in any court or before any authority in India after retirement. Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
Correctकेवल 1
Only 1
B
केवल 2
Only 2
C
1 और 2 दोनों
Both 1 and 2
D
न तो 1 और न ही 2
Neither 1 nor 2
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A(केवल 1)
अनुच्छेद 217(1)(ख) के अनुसार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की तरह ही अनु. 124(4) की प्रक्रिया द्वारा सिद्ध कदाचार या असमर्थता के आधार पर संसद के विशेष बहुमत से पारित प्रस्ताव पर राष्ट्रपति द्वारा हटाया जाता है (कथन 1 सही है)। अनु. 220 के अनुसार, उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश सेवानिवृत्ति के पश्चात उस उच्च न्यायालय को छोड़कर अन्य उच्च न्यायालयों एवं उच्चतम न्यायालय में वकालत कर सकता है (कथन 2 गलत है)। अतः सही उत्तर केवल 1 है।
Under Article 217(1)(b), a High Court judge is removed in the same manner as a Supreme Court judge under Article 124(4) by the President upon an address by Parliament (Statement 1 is correct). Under Article 220, a retired permanent High Court judge can practice in other High Courts and the Supreme Court, only being barred from the High Court where he served permanently (Statement 2 is incorrect). Thus, only statement 1 is correct.
Subject: Indian Polity & Governance•Topic: Indian Polity & Governance•Subtopic: High Courts & Subordinate Courts
Practice this topic in CBT