Asked: U.P.R.O./A.R.O. (Pre) (Re-Exam) 2016medium Level
ID: 6aead8b1172eb3e6f7827df4
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
नीचे दो कथन दिए गए हैं, इनमें से एक अभिकथन (A) तथा दूसरा कारण (R) है - अभिकथन (A) : राज्य की कार्यपालिका शक्ति का प्रयोग, संसद के कानूनों तथा राज्यों में लागू कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु होता है। कारण (R) : अपनी कार्यपालिका शक्तियों का प्रयोग करके भारत सरकार राज्यों को आवश्यक निर्देश दे सकती है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
Given below are two statements, one labeled as Assertion (A) and the other as Reason (R): Assertion (A): The executive power of the State is exercised so as to ensure compliance with the laws made by Parliament and any existing laws applicable in the State. Reason (R): The Government of India can give such directions to a State as may appear to be necessary in the exercise of its executive power. Select the correct answer from the code given below:
SELECT CORRECT OPTION:
A
Correctदोनों (A) तथा (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Both (A) and (R) are correct and (R) is the correct explanation of (A).
B
दोनों (A) तथा (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Both (A) and (R) are correct, but (R) is not the correct explanation of (A).
C
(A) सत्य है, किंतु (R) असत्य है।
(A) is true, but (R) is false.
D
(A) असत्य है, किंतु (R) सत्य है।
(A) is false, but (R) is true.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option A(दोनों (A) तथा (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।)
संविधान के अनुच्छेद 256 के अनुसार प्रत्येक राज्य की कार्यपालिका शक्ति का प्रयोग इस प्रकार किया जाएगा जिससे संसद द्वारा बनाई गई विधियों तथा विद्यमान विधियों का अनुपालन सुनिश्चित रहे, और संघ की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार राज्य को ऐसे निदेश देने तक होगा जो भारत सरकार को आवश्यक प्रतीत हों। अतः दोनों कथन सही हैं तथा कारण, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।
Article 256 of the Constitution of India provides that the executive power of every State shall be so exercised as to ensure compliance with parliamentary and existing state laws, and the executive power of the Union extends to giving such directions to a State as appear necessary for that purpose. Hence, both (A) and (R) are correct, and (R) is the correct explanation of (A).
Subject: Indian Polity & Governance•Topic: Indian Polity & Governance•Subtopic: Centre-State Relations
Practice this topic in CBT