Asked: I.A.S. (Pre) 1999medium Level
ID: 6aead8b1172eb3e6f78286bf
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) अधिनियम 1996 द्वारा निर्वाचन विधि में हुए संशोधनों के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज अथवा भारत के संविधान के अपमान के अपराध के लिए किसी दोषसिद्धि के होने पर दोषसिद्धि की तिथि से 6 वर्षों के लिए संसद और राज्य विधानमंडलों के चुनाव लड़ने की अयोग्यता हो जाएगी। 2. लोक सभा के लिए चुनाव लड़ने हेतु अभ्यर्थी द्वारा जमा किए जाने वाले प्रतिभूति निक्षेप में वृद्धि की गई है। 3. कोई अभ्यर्थी अब एक से अधिक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन के लिए खड़ा नहीं हो सकता। 4. चुनाव लड़ने वाले किसी अभ्यर्थी की मृत्यु हो जाने पर अब किसी निर्वाचन को प्रत्यादिष्ट नहीं किया जा सकता। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
Consider the following statements regarding the amendments made to the electoral law by the Representation of the People (Amendment) Act, 1996: 1. A conviction for the offence of insulting the Indian National Flag or the Constitution of India shall entail disqualification for contesting elections to Parliament and State Legislatures for 6 years from the date of conviction. 2. The security deposit to be deposited by a candidate contesting for Lok Sabha has been increased. 3. A candidate cannot now contest from more than one parliamentary constituency. 4. An election can no longer be countermanded on the death of a contesting candidate. Which of the above statements are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
2 और 3
2 and 3
B
Correct1, 2 और 4
1, 2 and 4
C
1 और 3
1 and 3
D
1, 2, 3 और 4
1, 2, 3 and 4
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B(1, 2 और 4)
1996 के संशोधन द्वारा: (1) राष्ट्रीय ध्वज या संविधान के अपमान पर दोषसिद्धि से 6 वर्ष की अयोग्यता जोड़ी गई (कथन 1 सही); (2) प्रतिभूति निक्षेप राशि में वृद्धि की गई (कथन 2 सही); (3) प्रत्याशी अधिकतम दो क्षेत्रों से लड़ सकता है, न कि केवल एक से (अतः कथन 3 गलत); (4) किसी निर्दलीय या सामान्य प्रत्याशी की मृत्यु पर चुनाव रद्द/प्रत्यादिष्ट नहीं होगा, केवल मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी की मृत्यु पर उस दल को नया प्रत्याशी उतारने का समय दिया जाएगा (कथन 4 सही)। अतः 1, 2 और 4 सही हैं।
Under the 1996 amendments based on Dinesh Goswami Committee recommendations: (1) Conviction for insulting the national flag/constitution entails 6 years disqualification (statement 1 correct); (2) Security deposit was increased (statement 2 correct); (3) A candidate can contest from up to two constituencies, not restricted to one (statement 3 incorrect); (4) Countermanding of elections on the death of a candidate was abolished; instead, recognised political parties are allowed to nominate another candidate (statement 4 correct). Thus, 1, 2, and 4 are correct.