Asked: R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013medium Level
ID: 6aead8b1172eb3e6f782896a
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
संविधान संशोधनों से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए : (i) अनुच्छेद 368 में संविधान संशोधन की दो विधियों का उल्लेख है। (ii) संविधान संशोधन विधेयक केवल लोक सभा में ही प्रारंभ किया जा सकता है। (iii) संविधान संशोधन विधेयक पर संसद के दोनों सदनों के बीच विवाद की दशा में, दोनों सदनों की संयुक्त बैठक आहूत की जा सकती है। (iv) राष्ट्रपति संविधान संशोधन विधेयक पर निषेधाधिकार का प्रयोग नहीं कर सकता है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements relating to Constitutional Amendments: (i) Article 368 mentions two methods of Constitutional amendment. (ii) A Constitution Amendment Bill can be initiated only in the Lok Sabha. (iii) In case of a disagreement between both Houses on a Constitution Amendment Bill, a joint sitting of both Houses may be summoned. (iv) The President cannot exercise veto power on a Constitution Amendment Bill. Which of the above statements is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल (i) एवं (ii)
Only (i) and (ii)
B
Correctकेवल (i) एवं (iv)
Only (i) and (iv)
C
केवल (ii) एवं (iv)
Only (ii) and (iv)
D
केवल (i), (iii) एवं (iv)
Only (i), (iii) and (iv)
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B(केवल (i) एवं (iv))
संविधान के अनुच्छेद 368(2) के तहत संविधान संशोधन की दो विधियां दी गई हैं- पहला, प्रत्येक सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत तथा उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत द्वारा, और दूसरा, इस प्रकार पारित संशोधन विधेयक के कम-से-कम आधे राज्य विधानमंडलों के अनुसमर्थन द्वारा। संविधान संशोधन विधेयक संसद के किसी भी सदन में प्रारंभ किया जा सकता है। दोनों सदनों में विवाद की स्थिति में संयुक्त बैठक का कोई प्रावधान नहीं है। 24वें संशोधन 1971 के बाद राष्ट्रपति को संविधान संशोधन विधेयक पर अनुमति देना अनिवार्य है, वह वीटो का प्रयोग नहीं कर सकता। अतः कथन (i) एवं (iv) सही हैं।
Under Article 368(2), two methods of constitutional amendment are prescribed: by a special majority of each House, and by a special majority plus ratification by at least half of the State legislatures. A Constitution Amendment Bill can be initiated in either House. There is no provision for a joint sitting in case of a deadlock. Following the 24th Amendment Act, 1971, the President must give assent and cannot withhold or veto it. Therefore, statements (i) and (iv) are correct.
Subject: Indian Polity & Governance•Topic: Indian Polity & Governance•Subtopic: Constitutional Amendments
Practice this topic in CBT