Asked: I.A.S. (Pre) 2019medium Level
ID: 6aead8b1172eb3e6f78289e1
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. भारत के संविधान के 44वें संशोधन द्वारा लाए गए एक अनुच्छेद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन को न्यायिक पुनर्विलोकन के परे कर दिया। 2. भारत के संविधान के 99वें संशोधन को भारत के उच्चतम न्यायालय ने अभिखंडित कर दिया, क्योंकि यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करता था। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Consider the following statements: 1. An amendment to the Constitution of India, inserted by the 44th Amendment, put the election of the Prime Minister beyond judicial review. 2. The Supreme Court of India struck down the 99th Amendment to the Constitution of India as being violative of the independence of the judiciary. Which of the statements given above is/are correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1
Only 1
B
केवल 2
Only 2
Correct
C
1 और 2 दोनों
Both 1 and 2
D
न तो 1, न ही 2
Neither 1 nor 2
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B(केवल 2)
वर्ष 1975 में 39वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा अनुच्छेद 329-क जोड़कर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोक सभा अध्यक्ष के निर्वाचन को न्यायिक पुनर्विलोकन से परे किया गया था, जिसे 44वें संविधान संशोधन (1978) द्वारा निरसित किया गया था। अतः कथन 1 असत्य है। 99वें संविधान संशोधन अधिनियम (2014) द्वारा राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (NJAC) का गठन किया गया था, जिसे अक्टूबर 2015 में उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता का उल्लंघन मानते हुए असंवैधानिक करार दिया था। अतः कथन 2 सही है।
Statement 1 is incorrect because it was the 39th Amendment (1975) that inserted Article 329A putting the election of the President, Vice-President, PM, and Speaker beyond judicial review; the 44th Amendment (1978) actually omitted/repealed this article. Statement 2 is correct because the Supreme Court in October 2015 struck down the 99th Amendment Act, 2014 (which created the NJAC) as unconstitutional for violating the independence of the judiciary.
Subject: Indian Polity & Governance•Topic: Indian Polity & Governance•Subtopic: Constitutional Amendments
Practice this topic in CBT

Related Questions in Indian Polity & Governance

View All
Exam PYQUttarakhand P.C.S. (Mains) 2006

संविधान सभा के सम्मुख संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा?

View Solution
Exam PYQU.P.P.C.S. (Mains) 2007

भारत के संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा?

View Solution
Exam PYQU.P.P.C.S. (Pre) 2002, U.P.P.C.S. (Mains) 2010

भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ था-

View Solution
Exam PYQR.A.S./R.T.S. (Pre) 2021

निम्नलिखित में से किसने कहा था, 'एक संविधान एक मशीन की तरह बेजान चीज है, इसमें वे लोग जीवन फूंकते हैं जो इसका नियंत्रण करते हैं, भारत में बस कुछ ईमानदार लोगों की आवश्यकता है जिनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है'?

View Solution
Exam PYQ2019

“चार्टर एक्ट, 1813” के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसने भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापार एकाधिपत्य को, चाय का व्यापार तथा चीन के साथ व्यापार को छोड़कर, समाप्त कर दिया। 2. इसने कंपनी द्वारा अधिकार में लिए गए भारतीय राज्य क्षेत्रों पर ब्रिटिश राज (क्राउन) की संप्रभुता को सुदृढ़ कर दिया। 3. भारत का राजस्व अब ब्रिटिश संसद के नियंत्रण में आ गया था। उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3

View Solution
Exam PYQU.P.P.C.S. (Mains) 2013

भारतीय संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता की गई थी-

View Solution

Attempt CG State Mock Tests in Real Exam Simulation

Access thousands of previous year questions and simulated mock papers with official negative marking and real-time state percentiles.

Practice Full Test Series Free