Asked: U.P.P.C.S. (Mains) 2010medium Level
ID: 6aead8b2172eb3e6f7829066
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत का अध्यक्ष निर्वाचित होता है : 1. प्रत्यक्ष रूप से उन व्यक्तियों द्वारा जिनके नाम क्षेत्र पंचायतों की निर्वाचन सूचियों में सम्मिलित हैं। 2. जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा अपनों में से ही। 3. जिला पंचायत के अ.सू. जाति/अ.सू. जनजाति सदस्यों द्वारा अपनों में से ही, यदि उनके लिए सुरक्षित है। 4. जिला पंचायत के पिछड़ी जाति के सदस्यों द्वारा अपनों में से ही, यदि उनके लिए सुरक्षित है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए। कूट :
In Uttar Pradesh, the Chairman of the Zila Panchayat is elected: 1. Directly by persons whose names are included in the electoral rolls of the Kshetra Panchayats. 2. By the members of the Zila Panchayat from amongst themselves. 3. By the SC/ST members of the Zila Panchayat from amongst themselves, if reserved for them. 4. By the Backward Class members of the Zila Panchayat from amongst themselves, if reserved for them. Select the correct answer from the code given below: Code:
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1
Only 1
B
Correctकेवल 2
Only 2
C
1, 3 और 4
1, 3 and 4
D
2, 3 और 4
2, 3 and 4
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option B(केवल 2)
उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम, 1961 (यथासंशोधित) की धारा 19 के अंतर्गत प्रत्येक जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने में से ही एक अध्यक्ष को चुना जाता है। हालांकि धारा 19(क) के अनुसार, राज्य में जिला पंचायतों के अध्यक्षों के पद अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़े वर्गों के लिए चक्रानुक्रम में आरक्षित रहते हैं, परंतु अध्यक्ष चाहे जिस वर्ग के लिए आरक्षित हो, उसके निर्वाचन में जिला पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्य मतदान करते हैं, न कि केवल उसी विशिष्ट वर्ग के सदस्य। अतः केवल कथन 2 सही है।
Under Section 19 of the Uttar Pradesh Kshettra Panchayats and Zila Panchayats Adhiniyam, 1961, the Chairman of the Zila Panchayat is elected by all the elected members of the Zila Panchayat from amongst themselves. Even when the office is reserved for SC, ST, or OBC candidates, all elected members participate in electing the Chairman from the eligible reserved candidates, not just members of that particular category. Hence, only statement 2 is correct.
Subject: Indian Polity & Governance•Topic: Indian Polity & Governance•Subtopic: Local Self-Government
Practice this topic in CBT