Asked: M.P.P.C.S. (Pre) 1994medium Level
ID: 6aead8b2172eb3e6f7829255
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
Which of these statements is NOT correct?
SELECT CORRECT OPTION:
A
अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सूचियां प्रत्येक राज्य के लिए उस राज्य के राज्यपाल से परामर्श के पश्चात राष्ट्रपति द्वारा सन् 1950 में जारी आदेश द्वारा बनाई गई हैं।
The lists of Scheduled Castes and Scheduled Tribes for each State were made by orders issued by the President in 1950 after consultation with the Governor of the State.
B
इस सूची में संशोधन केवल संसद अधिनियम बनाकर कर सकती है।
An amendment to this list can only be made by an Act of Parliament.
C
Correctअनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सूचियां संबंधित राज्य सरकारों द्वारा बनाई और संशोधित की जाती हैं।
The lists of Scheduled Castes and Scheduled Tribes are prepared and modified by the concerned State Governments.
D
कोई जनजाति, राज्य के केवल एक भाग के लिए अनुसूचित जनजाति घोषित की जा सकती है।
A tribe can be declared as a Scheduled Tribe for only a part of a State.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सूचियां संबंधित राज्य सरकारों द्वारा बनाई और संशोधित की जाती हैं।)
संविधान के अनुच्छेद 341 तथा 342 के अनुसार, अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों की मूल सूचियां राष्ट्रपति द्वारा संबंधित राज्यपाल के परामर्श से जारी की जाती हैं तथा इनमें कोई भी संशोधन (जोड़ना या घटाना) केवल संसद द्वारा विधि बनाकर ही किया जा सकता है। राज्य सरकारों को इनमें संशोधन करने का कोई अधिकार नहीं है। अतः कथन (c) सही नहीं है।
Under Articles 341 and 342 of the Constitution, the lists of Scheduled Castes and Scheduled Tribes are initially notified by the President after consultation with the Governor, and any subsequent amendment can be made only by Parliament through legislation. State Governments have no authority to amend these lists. Hence, statement (c) is incorrect.
Subject: Indian Polity & Governance•Topic: Indian Polity & Governance•Subtopic: Special Provisions for Certain Classes
Practice this topic in CBT