Official PYQP Content

CG Amin Patwari PYQP 2025 Set - D

Exam: CG Patwari
Questions: 100
Duration: 120 minutes

Don't just memorize.

Test your actual knowledge in exam conditions.

Copy Disabled
01

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का मुख्य उपयोग किस लिए किया जाता है?

A.

कंप्यूटर की गति को कृत्रिम रूप से बढ़ाने के लिए

B.

हानिकारक प्रोग्राम का पता लगाने और उन्हें हटाने के लिए

C.

डेस्कटॉप पृष्ठभूमि बदलने के लिए

D.

नया हार्डवेयर स्थापित करने के लिए

02

कौन सा आउटपुट उपकरण डिजिटल जानकारी को मुद्रित (प्रिंटेड) रूप में परिवर्तित करता है?

A.

स्कैनर

B.

प्रिंटर

C.

माइक्रोफोन

D.

जॉयस्टिक

03

निम्नलिखित में से कौन-सी प्रथा साइबर अपराध (Cybercrime) मानी जाती है?

A.

मुक्त स्रोत (Open-source) सॉफ़्टवेयर का निःशुल्क उपयोग करना।

B.

सॉफ़्टवेयर का ट्रायल संस्करण डाउनलोड करना।

C.

ई-मेल अटैचमेंट्स के माध्यम से मैलवेयर फैलाना।

D.

पब्लिक वाई-फ़ाई का उपयोग करके ब्राउजिंग करना।

04

नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन करें-

कथन [As]: केवल सीपीयू (CPU) इनपुट और आउटपुट उपकरणों के बिना कोई उपयोगी कार्य नहीं कर सकता।

कारण [R]: इनपुट उपकरण सीपीयू (CPU) को डेटा प्रदान करते हैं, और आउटपुट उपकरण मनुष्यों को संसाधित परिणाम प्राप्त करने की अनुमति देते हैं।

A.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।

B.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।

C.

[As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।

D.

[As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

05

एक डीवीडी (DVD) लगभग कितने डेटा को सीडी (CD) की तुलना में संग्रहीत कर सकती है?

A.

सीडी (CD) जितना ही

B.

लगभग 5 गुना अधिक

C.

सीडी (CD) से कम

D.

100 गुना अधिक

06

निम्नलिखित में से कौन से तरीके सर्च इंजन्स और यूट्यूब का उपयोग करके जानकारी प्राप्त करने के सही तरीके हैं?

(J) गूगल में विशिष्ट कीवर्ड का उपयोग करके शैक्षणिक लेख खोजना।

(K) यूट्यूब पर फ़िल्टर लगाकर प्रासंगिक वीडियो खोजना।

(L) सर्च इंजन्स में उद्धरण चिन्ह (“ ”) का उपयोग करके सटीक वाक्यांश का परिणाम पाना।

(M) बिना कॉपीराइट जांचे, यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करना।

A.

केवल J और K

B.

केवल K और L

C.

J, K और L

D.

J, L और M

07

सुमेलित कीजिए:

सूची-I

सूची-II

(a) पेन ड्राइव

(I) डेटा पढ़ने/लिखने के लिए ऑप्टिकल लेजर

(b) सीडी

(II) पोर्टेबल फ्लैश स्टोरेज डिवाइस

(c) डीवीडी

(III) सीडी से अधिक डेटा संग्रहीत करती है

(d) हार्ड डिस्क ड्राइव

(IV) कंप्यूटर के अंदर बड़ा स्थायी भंडारण

नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

A.

a-I, b-II, c-III, d-IV

B.

a-III, b-I, c-IV, d-II

C.

a-II, b-I, c-III, d-IV

D.

a-IV, b-I, c-II, d-III

08

निम्नलिखित में से सीपीयू (CPU) के बारे में कौन से कथन सही हैं?

(J) सीपीयू निर्देशों को संसाधित करता है।

(K) सीपीयू स्थायी डेटा संग्रहीत करता है, जैसे हार्ड डिस्क।

(L) सीपीयू को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है।

(M) सीपीयू इनपुट और आउटपुट उपकरणों को नियंत्रित करता है।

A.

केवल J और K

B.

केवल J और L

C.

J, K और M

D.

J, L और M

09

कंप्यूटर से पेन ड्राइव में फाइलें स्थानांतरित करने के लिए चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-

(K) फाइल एक्सप्लोरर खोलिए।

(L) फाइलों को पेन ड्राइव फोल्डर में कॉपी या ड्रैग कीजिए।

(M) पेन ड्राइव को सुरक्षित रूप से इजेक्ट कीजिए।

(N) स्थानांतरित करने के लिए फाइलें चुनिए।

(O) पेन ड्राइव को यूएसबी (USB) पोर्ट में लगाइए।

A.

N -> O -> M -> L -> K

B.

O -> K -> N -> L -> M

C.

N -> M -> L -> K -> O

D.

L -> K -> N -> O -> M

10

डॉट-मैट्रिक्स प्रिंटर का उपयोग अधिकतर कहाँ किया जाता है?

A.

उच्च गुणवत्ता वाली फोटो की आवश्यकता होने पर

B.

बहु-प्रतियों वाले फॉर्म या रसीदों की आवश्यकता होने पर

C.

बड़े बैनर छापने के लिए

D.

3D वस्तुओं को छापने के लिए

11

'अलि' के अनेकार्थी शब्द हैं-

(J) भौंरा, कोयल

(K) पेड़, ओला

(L) कपड़ा, कमल

(M) मदिरा, सखी

A.

केवल K और L

B.

केवल J और M

C.

J, K और L

D.

इनमें से कोई नहीं

12

निम्नलिखित शब्दों को सही क्रम में रखकर मुहावरा बनाएँ-

(K) उल्लू

(L) अपना

(M) सीधा

(N) करना

A.

N->M->L->K

B.

L->K->M->N

C.

M->K->N->L

D.

N->M->K->L

13

निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित पद की वर्तनी का सही विकल्प क्या है?

"कवि के हृदय में जो भाव स्वतः उछवासित होते हैं।"

A.

उछवसित

B.

उच्छविसत

C.

उच्छ्वासित

D.

उछ्वासित

14

अनिश्चय वाचक सर्वनाम का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?

A.

उन्हें कुछ दे दो

B.

कौन ऐसा कहता है

C.

अभिनव इधर आया था

D.

वह खाकर सो गया

15

'बिजली' के पर्यायवाची शब्द हैं-

(J) चंचला

(K) तड़ित

(L) कनक

(M) दामिनी

सही विकल्प चुनें-

A.

केवल J और L

B.

केवल K और L

C.

J, K और L

D.

J, K और M

16

उक्त शब्द 'निष्कपट' किस संधि का उदाहरण है?

A.

स्वर संधि

B.

व्यंजन संधि

C.

अयादि स्वर संधि

D.

विसर्ग संधि

17

नीचे दिये गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन करें-

कथन [As]: परिनिष्ठित भाषा व्याकरण से नियंत्रित होती है।

कारण [R]: परिनिष्ठित भाषा का प्रयोग शिक्षा, शासन और साहित्य में होता है।

A.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।

B.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।

C.

[As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।

D.

[As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

18

सुमेलित करके सही उत्तर चुनें-

सूची - I

सूची - II

(a) अव्ययीभाव समास

(I) नवरत्न

(b) बहुब्रीहि समास

(II) गजानन

(c) द्विगु समास

(III) दिन-रात

(d) द्वन्द्व समास

(IV) प्रतिदिन

नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

A.

a-III, b-I, c-II, d-IV

B.

a-IV, b-II, c-I, d-III

C.

a-II, b-I, c-IV, d-III

D.

a-I, b-IV, c-III, d-II

19

निम्नलिखित कहावत का सही क्रम क्या है?

(K) ओले

(L) पड़े

(M) ही

(N) सिर

(O) मुंडाते

A.

L->K->M->O->N

B.

O->M->N->L->K

C.

N->O->M->K->L

D.

K->N->O->L->M

20

इनमें से कौन सा शब्द 'तालाब' का पर्यायवाची नहीं है?

A.

सरोवर

B.

तटिनी

C.

तड़ाग

D.

पुष्कर

21

Match the following-

Column - I

Column - II

(a) Pass on the baton

(I) Suffer a heavy financial loss

(b) Batten down the hatches

(II) Excitedly

(c) Take a bath

(III) Hand over a responsibility

(d) With bated breath

(IV) Prepare for a crisis

Choose the correct answer from the options given below-

A.

a-IV, b-III, c-II, d-I

B.

a-II, b-III, c-I, d-IV

C.

a-III, b-IV, c-I, d-II

D.

a-I, b-II, c-III, d-IV

22

What amazes me –––––– his ability to hit the ball so hard.

A.

was

B.

were

C.

is

D.

are

23

They began to learn ------- nutrition when they were at primary school.

A.

after

B.

for

C.

on

D.

about

24

I usually go to the gym four times _______ week.

A.

an

B.

a

C.

the

D.

None of the above

25

Which is the correct determiner for the following?

I didn't buy _______ flowers.

A.

Any

B.

A few

C.

Much

D.

Little

26

Give one word for the following sentence-

The life history of a man written by himself.

A.

Biography

B.

Autocracy

C.

Calligraphy

D.

Autobiography

27

1a. The medals were presented by Nelson Mandela.

1b. All our money and passport were stolen.

(J) The sentence 1a has the agent.

(K) The sentence 1b has no agent.

(L) The sentence 1a is wrong & 1b is right.

(M) The sentence 1b is incorrect but 1a is correct.

Choose the correct option-

A.

J and K are correct

B.

J and L are correct

C.

K and M are correct

D.

L and M are correct

28

'I am writing some essay.'

(J) The sentence is wrong.

(K) The sentence is right.

(L) 'Essay' is a countable noun.

(M) 'Essay' is not a countable noun.

A.

K and M only

B.

K and L only

C.

M only

D.

J and L only

29

What is the class of underlined word in the sentence below?

Who taught you English?

A.

Noun

B.

Verb

C.

Pronoun

D.

None of the above

30

For the below Assertion [As] and Reason [R] choose the correct alternative-

Assertion [As]: In reported speech we give the meaning of what was said rather than the exact words.

Reason [R]: Trevor says he is tired.

A.

Both [As] and [R] are true, and [R] is the correct explanation of [As].

B.

Both [As] and [R] are true, but [R] is not the correct explanation of [As].

C.

[As] is true, but [R] is false.

D.

[As] is false, but [R] is true.

31

यदि एक गोले की त्रिज्या 10 प्रतिशत कम कर दी जाए, तब गोले का आयतन कितने प्रतिशत कम हो जाएगा?

A.

27.1 प्रतिशत

B.

32.1 प्रतिशत

C.

30 प्रतिशत

D.

26.1 प्रतिशत

32

किस चतुर्भुज के विकर्ण एक दूसरे के लंबवत द्विभाजक होते हैं?

(J) समान्तर चतुर्भुज

(K) समचतुर्भुज

(L) आयत

(M) वर्ग

सही विकल्प चुनें-

A.

केवल J और M

B.

केवल K और M

C.

केवल J, K और M

D.

केवल J, K और L

33

समीकरण $ \left( \sqrt{2}\right)x^2 + 7x + 5\sqrt{2} = 0$ के मूल हैं -

(J) $ \frac{5}{\sqrt{2}}$

(K) $ \frac{-5}{\sqrt{2}}$

(L) $\sqrt{2}$

(M) $-\sqrt{2}$

A.

केवल J और K

B.

केवल J और L

C.

केवल L और M

D.

केवल K और M

34

आव्यूह विधि द्वारा हल कीजिए

$2x + 3y = 13$

$x - y = 1$

समीकरणों को मैट्रिक्स विधि से हल करने के लिए आवश्यक चरणों का सही क्रम चुनिए।

(K) आव्यूह $AX = B$ का निर्माण कीजिए

(L) $X = A^{-1}B$ का प्रयोग कीजिए

(M) $A^{-1}$ का मान ज्ञात कीजिए

(N) x तथा y का मान ज्ञात कीजिए

(O) $A^{-1}$ तथा B का गुणा कीजिए

A.

K -> M -> O -> L -> N

B.

O -> M -> K -> L -> N

C.

K -> L -> M -> N -> O

D.

O -> M -> L -> N -> K

35

यदि $a = \frac{3}{a} + 1$, तो 'a' का मान निम्न के बीच होता है-

(J) 1

(K) 2

(L) -2

(M) -3

सही विकल्प चुनें-

A.

केवल J और L

B.

केवल J और M

C.

केवल K और L

D.

केवल K और M

36

दो संख्याओं का अनुपात $1\frac{1}{2} : 2\frac{2}{3}$ है। प्रत्येक में 15 जोड़ने पर यह अनुपात $1\frac{2}{3} : 2\frac{1}{2}$ हो जाता है। इनमें से बड़ी संख्या क्या है?

A.

27

B.

36

C.

48

D.

64

37

हल करें-

$ 7\frac{1}{2} - \left[ 2\frac{1}{4} \div \left\{ 1\frac{1}{4} - \frac{1}{2} \left( 1\frac{1}{2} - \frac{1}{3} - \frac{1}{6} \right) \right\} \right]$

A.

$ \frac{2}{9} $

B.

$ 4\frac{1}{2} $

C.

$ 9\frac{1}{2} $

D.

$ 1\frac{5}{6} $

38

दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M.) 495 है और उनका महत्तम समापवर्तक (H.C.F.) 5 है। यदि उन दो संख्याओं का जोड़ 100 है, तो उनका अंतर है-

A.

5

B.

10

C.

15

D.

20

39

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कालम-I

कालम-II

(a) बेलन

(I) आयतन ⅓ 𝜋r2h, जहाँ r त्रिज्या व h ऊँचाई है।

(b) शंकु

(II) एक फलक व शून्य शीर्ष

(c) घनाभ

(III) पृष्ठ क्षेत्रफल, 2𝜋r(r+h) जहाँ r त्रिज्या व h ऊँचाई है।

(d) गोला

(IV) सभी कोन शीर्ष पर समकोण होते हैं।

नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

A.

a-II, b-III, c-I, d-IV

B.

a-III, b-II, c-IV, d-I

C.

a-I, b-III, c-IV, d-II

D.

a-III, b-I, c-IV, d-II

40

निम्न में से कौन से वृत्त के गुण हैं?

(J) वृत्त पर व्यास द्वारा बनाया गया कोण 60° होता है।

(K) परिधि व्यास की $\pi$ गुना होती है।

(L) सभी वृत्त एक दूसरे के समरूप होते हैं।

(M) समान लंबाई की जीवाएँ केन्द्र से समान दूरी पर होती हैं।

सही विकल्प चुनें-

A.

केवल K और L

B.

केवल J और K

C.

केवल L और M

D.

केवल K, L और M

41

दो व्यक्ति A तथा B, दो नगरों से जो एक-दूसरे से 120 किमी की दूरी पर स्थित हैं एक-दूसरे की ओर क्रमशः 5 किमी/घंटा तथा 7 किमी/घंटा की चाल से चलते हैं। वे कितने समय बाद मिलेंगे?

A.

10 घंटे

B.

4 घंटे

C.

7 घंटे

D.

9 घंटे

42

एक बस 30 किमी/घंटा की चाल से 60 किमी एवं 45 किमी/घंटा की चाल से 90 किमी चलती है। पूरी यात्रा की औसत चाल ज्ञात करने के लिए चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-

(K) सफर के प्रत्येक भाग के लिए लगने वाले समय को ज्ञात कीजिए

(L) कुल दूरी = 150 किमी

(M) कुल समय = 4 घंटा

(N) औसत चाल = कुल दूरी / कुल समय

(O) V = 37.5 किमी / घंटा

A.

M -> N -> O -> K -> L

B.

K -> L -> M -> N -> O

C.

L -> O -> K -> M -> N

D.

O -> K -> L -> M -> N

43

यदि रैखिक समीकरणों के किसी निकाय का कोई हल प्राप्त ना हो, तो वे रेखाएँ होगी-

A.

प्रतिछेदी

B.

संपाती

C.

समानान्तर

D.

लम्बवत

44

स्टेटमेंट : मान लीजिए कि कोई व्यक्ति एक निश्चित दूरी को x किमी/घंटा की गति से तथा उतनी ही दूरी को y किमी/घंटा की गति से तय करता है।

निम्नलिखित कथन [As] और कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए-

कथन [As]: यदि x = 60 और y = 40 तो उस आदमी की औसत गति 48 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

कारण [R]: उस आदमी की औसत गति पता करने का सूत्र है- $ \frac{xy}{2(x + y)}$किलोमीटर प्रति घंटा है।

A.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।

B.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।

C.

[As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।

D.

[As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

45

एक व्यक्ति एक वस्तु को ₹2,400 में बेचता है, जिससे उसे 20% की हानि होती है।

वह उसी ₹2,400 का उपयोग करके एक अन्य वस्तु खरीदता है और उसे 25% के लाभ पर बेच देता है।

वह इस नए लाभ को एक योजना में निवेश करता है, जो पहले वर्ष के लिए 10% साधारण ब्याज और दूसरे वर्ष के लिए 10% चक्रवृद्धि ब्याज देती है।

2 वर्षों के अंत में उसके पास कुल राशि ज्ञात करने के लिए चरणों का सही क्रम क्या है?

(K) पहली वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात करें।

(L) पहले वर्ष के साधारण ब्याज के बाद की राशि की गणना करें।

(M) दूसरी बिक्री से प्राप्त लाभ की गणना करें।

(N) दूसरे वर्ष के चक्रवृद्धि ब्याज के बाद की राशि की गणना करें।

(O) अंतिम कुल राशि ज्ञात करें।

A.

K -> L -> M -> N -> O

B.

K -> M -> L -> N -> O

C.

L -> K -> N -> M -> O

D.

L -> K -> M -> N -> O

46

साधारण ब्याज की 4% वार्षिक दर से 4 वर्ष बाद देय ₹848 के ऋण से निपटान हेतु कितना वार्षिक भुगतान करना होगा?

A.

₹212

B.

₹200

C.

₹250

D.

₹225

47

बस टर्मिनल से 18 मिनट के अंतराल पर 20 किमी/घंटा की गति से निकली है। बस टर्मिनल की ओर विपरीत दिशा से आने वाले व्यक्ति की गति क्या है, यदि वह 8 मिनट के अंतराल पर बसों से मिलता है?

A.

20 किमी/घंटा

B.

25 किमी/घंटा

C.

30 किमी/घंटा

D.

35 किमी/घंटा

48

सोनिका ने 2 वर्ष के लिए ₹5800 का निवेश किया, 2 वर्ष के अंत में चक्रवृद्धि ब्याज ₹594.50 और साधारण ब्याज ₹ 594.50 किस वार्षिक दर पर मिलेगा?

(J) 5%

(K) 4%

(L) 5.125%

(M) 8%

सही विकल्प चुनें-

A.

केवल J और K

B.

केवल J और L

C.

J, K और M

D.

J, K और L

49

n चरों वाले रैखिक समीकरणों की एक प्रणाली।

अभिकथन [As] : निकाय संगत है और उसके अनंत अनेक हल हैं, अर्थात Rank A = Rank[A, B] < n

कारण [R] : ऐसी स्थिति में निकाय में स्वतंत्र चर होते हैं जो कई मान ग्रहण कर सकते हैं।

नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

A.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।

B.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।

C.

[As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।

D.

[As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

50

सुमेलित कीजिए-

सूची - I

सूची - II

(a) चक्रवृद्धि ब्याज

(I) मूलधन + ब्याज

(b) लाभ

(II) $ \frac{ साधारण \ ब्याज \times 100}{दर \times समय}$

(c) मूलधन

(III) विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य

(d) मिश्रधन

(IV) चक्रवृद्धि मिश्रधन - मूलधन

नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

A.

a-IV, b-III, c-II, d-I

B.

a-II, b-III, c-I, d-IV

C.

a-IV, b-II, c-III, d-I

D.

a-I, b-II, c-III, d-IV

51

निम्नलिखित कथन [As] व कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए-

कथन [As] : $N = (2^4 \times 3^7 \times 5^2) \times (30^2)$ परिपूर्ण घन नहीं है।

कारण [R] : किसी पूर्णांक का मान परिपूर्ण घन तभी होता है जब उसके अभाज्य गुणनखंडों के घात 3 के गुणज हों।

A.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।

B.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।

C.

[As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।

D.

[As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

52

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए -

सूची - I

सूची - II

(a) 2, 5, 10, 17, ?

(I) 26

(b) 1, 2, 6, 24, ?

(II) 128

(c) 13, 17, 19, 23, ?

(III) 120

(d) 8, 16, 32, 64, ?

(IV) 29

नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

A.

a-III, b-I, c-IV, d-II

B.

a-II, b-III, c-I, d-IV

C.

a-IV, b-II, c-III, d-I

D.

a-I, b-III, c-IV, d-II

53

पाँच व्यक्ति K, L, M, N, O उत्तर दिशा की ओर देखते हुए एक पंक्ति में खड़े हैं।

K बीच में खड़ा है।

O, K के ठीक दाईं ओर खड़ा है।

N और O के बीच ठीक एक व्यक्ति खड़ा है।

L, N के बाईं ओर खड़ा है।

M एक छोर पर खड़ा है।

बाएँ से दाएँ कौन सा क्रम सही है?

A.

L -> N -> K -> O -> M

B.

N -> L -> K -> O -> M

C.

L -> K -> N -> O -> M

D.

M -> L -> N -> K -> O

54

दिए गए आरेख श्रेणी में अगला चित्र कौन सा होगा?

A.
B.
C.
D.
55

असंगत संख्या चुनिए-

144, 169, 196, 225

A.

144

B.

169

C.

196

D.

225

56

सुमेलित कीजिए-

सूची - I

सूची - II

(a) पंजाब केसरी

(I) सरदार वल्लभभाई पटेल

(b) देशभक्तों का देशभक्त

(II) लाला लाजपत राय

(c) भारत का लौह पुरुष

(III) सरोजिनी नायडू

(d) भारत की कोकिला

(IV) सुभाष चंद्र बोस

नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

A.

a-IV, b-I, c-II, d-III

B.

a-II, b-IV, c-I, d-III

C.

a-IV, b-II, c-I, d-III

D.

a-II, b-III, c-IV, d-I

57

दिए गए शब्दों को एक सार्थक क्रम में व्यवस्थित कीजिए और प्रश्न के नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त क्रम चुनिए-

(K) महाविद्यालय

(L) बच्चा

(M) वेतन

(N) विद्यालय

(O) रोजगार

A.

K -> L -> M -> N -> O

B.

L -> N -> K -> O -> M

C.

N -> K -> M -> O -> L

D.

O -> M -> L -> K -> N

58

वीर, रोहन और हरि का भाई है। रीता, हरि की माँ है। राम, रोहन के पिता हैं। तो वीर का राम से क्या संबंध है?

A.

बेटे का बेटा

B.

भाई

C.

पिता

D.

बेटा

59

यदि PALE को 2134 लिखा जाता है और EARTH को 41590 लिखा जाता है, तो PEARL को कैसे लिखा जाएगा?

A.

29530

B.

24153

C.

25413

D.

25430

60

निम्न में से कौन से भावों का मान परिपूर्ण घन है?

(J) $2^6 \times 3^3$

(K) $2^4 \times 3^7$

(L) $5^9 \times 10^3$

(M) $(7^6 / 7^3) \times 14^3$

A.

केवल J

B.

केवल J और L

C.

केवल J, L और M

D.

उपरोक्त में से कोई नहीं

61

नीचे दिए श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) की जगह कौन-सा पद रखना चाहिए?

DFH, EHK, FJN, ?

A.

GMR

B.

GLQ

C.

GLT

D.

GJN

62

एक व्यक्ति पहले 30 मीटर उत्तर दिशा में जाता है, फिर दाहिनी ओर मुड़कर 40 मीटर चलता है, फिर पुनः दाहिनी ओर मुड़कर 20 मीटर चलता है, और फिर एक बार और दाहिनी ओर मुड़कर 40 मीटर चलता है। वह अपनी प्रारंभिक स्थिति से कितने मीटर की दूरी पर है?

A.

0 मीटर

B.

10 मीटर

C.

20 मीटर

D.

40 मीटर

63

यदि गणितीय चिन्हों का परस्पर विनिमय इस प्रकार हो: + का अर्थ $\times$, - का अर्थ $\div$, $\times$ का अर्थ - तथा $\div$ का अर्थ +,

तब समीकरण $12 + 4 \times 3 - 6 \div 2$ का निकटतम मान निकालें-

A.

36

B.

42

C.

46

D.

50

64

लुप्त पद ज्ञात कीजिए- ACE : FHJ :: OQS : ?

A.

PUT

B.

RTU

C.

TVX

D.

UWY

65

एक कूट भाषा में: A = 1, B= 2, C=3, ......., Z = 26 तथा शब्द का मान उसके अक्षरों के मानों का योग है।

सही मान चुनिए-

(J) DOG=26

(K) LION=50

(L) TIGER=65

(M) HORSE=72

सही विकल्प चुनें-

A.

केवल J और K

B.

केवल J, K और L

C.

केवल L और M

D.

उपरोक्त में से कोई नहीं

66

नीचे दी गई श्रृंखला में कितने ऐसे चिन्ह (symbols) हैं जिनके ठीक पहले एक अक्षर (letter) आता है, लेकिन उनके बाद कोई संख्या (number) नहीं आती?

9 \$ D 8 @ 7 H % Y 3 G 5 \$ 9 % 8 # Q 6 R & P T & 6

A.

2

B.

4

C.

5

D.

3

67

नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन करें-

अभिकथन [As] : भारत में लोग अपने प्रतिनिधियों का चुनाव स्वयं करते हैं।

कारण [R] : भारत एक लोकतंत्र है।

A.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।

B.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।

C.

[As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।

D.

[As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

68

पाँच मित्र K, L, M, N, O की ऊँचाईयाँ अलग-अलग हैं। N सबसे लंबा है। K, N से छोटा है, लेकिन L से लंबा है। L, O से लंबा है। O, M से लंबा है। सबसे लंबे से सबसे छोटे तक का सही क्रम क्या होगा?

A.

N -> K -> O -> L -> M

B.

N -> K -> L -> O -> M

C.

K -> N -> L -> O -> M

D.

N -> L -> K -> O -> M

69

एक महिला की ओर इशारा करते हुए रमेश कहता है, "वह मेरे दादा के इकलौते बेटे की बेटी है।" वह महिला रमेश की क्या लगती है?

A.

बेटी

B.

बहन

C.

भतीजी

D.

बुआ

70

एक निश्चित कूट में MANGO = 50 तथा BANANA = 33 दिए गए हैं। उसी तर्क से ORANGE का मान क्या होगा?

A.

58

B.

60

C.

64

D.

62

71

स्टेटमेंट : यूट्रोफिकेशन झीलों और तालाबों में पानी की गुणवत्ता में गिरावट का कारण बनता है।

अभिकथन [As] : यूट्रोफिकेशन जल निकायों में पोषक तत्वों के संवर्धन की प्रक्रिया है, जिससे शैवाल की अत्यधिक वृद्धि होती है।

कारण [R] : अत्यधिक शैवाल वृद्धि से पानी में आक्सीजन की कमी हो जाती है, जब शैवाल मर जाते हैं और विघटित हो जाते हैं, जिससे जलीय जीवन को नुकसान होता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

A.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।

B.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।

C.

[As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।

D.

[As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

72

समतापमंडलीय ओजोन परत के क्षय की घटनाओं का सही क्रम मिलाइए-

(K) CFCs का उत्सर्जन

(L) UV विकिरण द्वारा C-Cl बंधन का टूटना

(M) Cl रेडिकल का उत्सर्जन

(N) O3 का O2 में विघटन

(O) पृथ्वी पर UV-B विकिरण का बढ़ना।

A.

O -> N -> M -> L -> K

B.

K -> L -> N -> M -> O

C.

K -> L -> O -> N -> M

D.

K -> L -> M -> N -> O

73

भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय स्थित है-

A.

कोलकाता

B.

मुंबई

C.

चेन्नई

D.

दिल्ली

74

निम्न में से कौन से सहभोजिता (commensalism) के उदाहरण हैं?

(J) आम के पेड़ पर उगने वाला आर्किड।

(K) व्हेल पर चिपके बार्नेकल्स।

(L) चरती हुई गायों के साथ बगुले।

(M) मानव की लाल रक्त कोशिकाओं में प्लाज्मोडियम।

A.

J, K और L

B.

K, L और M

C.

J, L और M

D.

J, K और M

75

भारतीय नदियों को उनके लम्बाई के अनुसार बढ़ते क्रम (ascending order) में रखें-

(K) चम्बल (L) सोन (M) तापी (N) महानदी

A.

L -> M -> N -> K

B.

M -> L -> K -> N

C.

K -> L -> M -> N

D.

M -> L -> N -> K

76

निम्न संस्कारों को उनके सम्पन्न होने के अनुसार क्रम में लगाएँ-

(K) पुंसवन (L) नामकरण (M) गर्भाधान (N) जातकर्म (O) सीमन्तोन्नयन

A.

M -> K -> O -> N -> L

B.

K -> N -> M -> L -> O

C.

M -> O -> N -> L -> K

D.

N -> K -> L -> O -> M

77

भारत में नियोजन के प्रमुख उद्देश्य हैं-

(J) राष्ट्रीय आय में वृद्धि।

(K) पूंजीवाद को बढ़ावा।

(L) संसाधनों का सही वितरण सुनिश्चित करना।

(M) निर्धनता के चक्र को समाप्त करना।

सही विकल्प चुनें-

A.

केवल J और M

B.

केवल K और L

C.

केवल K और M

D.

केवल J, L और M

78

मेगस्थनीज ने किस ग्रन्थ की रचना की थी?

A.

मेघदूत

B.

हर्षचरित

C.

इण्डिका

D.

राजतरंगिणी

79

निम्नलिखित में से कौन सा रासायनिक परिवर्तन है?

A.

बर्फ का पिघलना

B.

पानी में चीनी का घुलना

C.

कागज का जलना

D.

पानी का उबलना

80

यदि एक व्यक्ति छत्तीसगढ़ की सर्वोच्च उत्तरी अक्षांश रेखा से दक्षिण की ओर बढ़ना आरंभ करता है, तो उसे क्रमानुसार कौन से वन्य अभ्यारण्य मिलेंगे?

(J) अचानकमार (K) पामेड़ (L) तमोर पिंगला (M) सीतानदी

A.

K J M L

B.

L J M K

C.

J K L M

D.

M J L K

81

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:

सूची - I

सूची - II

(a) महानदी

(I) यमुना

(b) गोदावरी

(II) पैरी

(c) गंगा

(III) खारून

(d) शिवनाथ

(IV) इंद्रावती

नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

A.

a-II, b-IV, c-I, d-III

B.

a-III, b-I, c-IV, d-II

C.

a-III, b-IV, c-I, d-II

D.

a-II, b-I, c-III, d-IV

82

भारत के संविधान का भाग IV-क निम्नलिखित में से किस विषय से संबंधित है?

A.

राज्य के नीति निर्देशक तत्व

B.

मूल कर्तव्य

C.

कार्यपालिका

D.

न्यायपालिका

83

भारत में संविधान दिवस प्रतिवर्ष किस दिनांक को मनाया जाता है?

A.

26 जनवरी

B.

26 नवंबर

C.

26 सितंबर

D.

14 अप्रैल

84

सुमेलित करके सही उत्तर चुनें-

सूची - I

सूची - II

(a) हरित क्रांति

(I) फल/बागवानी

(b) श्वेत क्रांति

(II) मछली

(c) नीली क्रांति

(III) दूध

(d) स्वर्ण क्रांति

(IV) खाद्यान्न

नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

A.

a-IV, b-II, c-I, d-III

B.

a-IV, b-III, c-II, d-I

C.

a-I, b-II, c-III, d-IV

D.

a-III, b-I, c-IV, d-II

85

निम्नलिखित में से कौन सी समिति भारत में पंचायती राज संस्थाओं के विकेन्द्रीकरण से संबंधित नहीं है?

A.

अभिजित सेन समिति

B.

एल.एम. सिंघवी समिति

C.

बलवंत राय मेहता समिति

D.

अशोक मेहता समिति

86

कौन सा तत्व पौधों के लिए महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट (वृहद् पोषक तत्व) है?

A.

लोहा (Fe)

B.

बोरॉन (B)

C.

कैल्शियम (Ca)

D.

जस्ता (Zn)

87

भारत के संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा/कौन से कथन सही हैं?

(J) पंचायतों में महिलाओं के लिए स्थानों के आरक्षण के लिए प्रावधान है।

(K) राज्यों की विधान सभाओं और विधान परिषदों में महिलाओं के लिए स्थानों के आरक्षण के लिए प्रावधान है।

(L) संविधान का 106 वां संशोधन लोक सभा एवं राज्य सभा में महिलाओं के लिए स्थानों के आरक्षण के संबंध में है।

(M) अनुच्छेद 332-A विधान सभाओं में महिलाओं के स्थानों के आरक्षण के संबंध में है।

सही विकल्प चुनें-

A.

J, K और M सही हैं।

B.

केवल J और M सही हैं।

C.

K, L और M सही हैं।

D.

केवल L और M सही हैं।

88

1921 में हड़प्पा नामक स्थान पर प्राचीन सभ्यता के अवशेषों की खोज किसने की थी?

A.

राधा कुमुद मुखर्जी

B.

राय बहादूर दयाराम साहनी

C.

आर. डी. भण्डारकर

D.

रोमिला थापर

89

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए- 1857 की क्रान्ति का नेतृत्व कौन किन स्थानों से कर रहे थे?

सूची - I

सूची - II

(a) कानपुर

(I) लक्ष्मीबाई

(b) लखनऊ

(II) बहादुर शाह जफर

(c) झांसी

(III) नाना साहब

(d) दिल्ली

(IV) बेगम हजरत महल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

A.

a-II, b-IV, c-III, d-I

B.

a-IV, b-III, c-I, d-II

C.

a-III, b-II, c-IV, d-I

D.

a-III, b-IV, c-I, d-II

90

छत्तीसगढ में निम्नलिखित की स्थापना, प्रकाशन या शुरुआत को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए-

(K) छत्तीसगढ़ मित्र (अख़बार)

(L) ए.सी.सी. (सीमेंट), जामुल

(M) इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय

(N) महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय

(O) दूरदर्शन केंद्र, रायपुर

A.

K -> N -> M -> O -> L

B.

N -> M -> K -> L -> O

C.

N -> K -> M -> L -> O

D.

K -> M -> O -> N -> L

91

प्रति व्यक्ति आय से आशय है-

A.

कुल आय / कुल जनसंख्या

B.

(कुल आय / कुल जनसंख्या) * 100

C.

कुल जनसंख्या / कुल आय

D.

(कुल जनसंख्या / कुल आय) * 100

92

'अल्फाल्फा' (Alfalfa) नाम है-

A.

खनिज

B.

घास

C.

जनजाति

D.

जानवर

93

निम्नलिखित कथन [As] व कारण [R] के लिए सही विकल्प को चुनिए-

कथन [As] : संविधान (छियासीवाँ संशोधन) अधिनियम से शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकारों के अध्याय में जोड़ा गया है।

कारण [R] : अनुच्छेद 21 (ए) राज्य पर यह कर्तव्य अधिरोपित करता है कि छ: से चौदह वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगा।

A.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।

B.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।

C.

[As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।

D.

[As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

94

स्वेज नहर का निर्माण कब पूर्ण हुआ?

A.

1869

B.

1879

C.

1769

D.

1779

95

भारतीय इतिहास के निम्न घटनाओं को तिथि के अनुसार क्रम में लगाएँ-

(K) कांग्रेस का लखनऊ अधिवेशन।

(L) भगत सिंह को फांसी देना।

(M) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना।

(N) कांग्रेस का सूरत अधिवेशन।

(O) बंगाल विभाजन।

A.

O -> M -> N -> K -> L

B.

L -> O -> M -> K -> N

C.

M -> O -> N -> K -> L

D.

N -> O -> L -> M -> K

96

निम्नलिखित में से कौन सा कारण नहीं है जिसके आधार पर सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अन्तर्गत आवेदन को अस्वीकार किया जा सकता है?

A.

अपूर्ण आवेदन

B.

तृतीय पक्षकार के बारे में सूचना

C.

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

D.

सरकार की वित्तीय बाधाएं

97

उष्णकटिबंधीय घास के मैदान हैं-

(J) कैम्पोस (K) पम्पास (L) लानोज (M) वेल्ड

A.

केवल L और M

B.

केवल J और K

C.

केवल K और L

D.

केवल J और L

98

निर्देश - निम्नलिखित कथन [As] व कारण [R] के लिए सही विकल्प को चुनिए-

कथन [As] : “काली मिट्टी कपास की खेती के लिए उपयुक्त होती है।"

कारण [R] : “काली मिट्टी में नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की अधिकता होती है।"

A.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।

B.

[As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।

C.

[As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।

D.

[As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।

99

निम्नलिखित संस्थाओं को उनके स्थापना वर्ष के अनुसार सही क्रम में रखें (बढ़ते क्रम में)-

(K) नाबार्ड

(L) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

(M) कपार्ट

(N) सिडबी

(O) नाफेड

A.

K L M N O

B.

O M N L K

C.

O L K M N

D.

N M L K O

100

2007 का पुरुष एशिया कप हॉकी का खिताब चेन्नई में भारत ने किस टीम को हराकर जीता था?

A.

पाकिस्तान

B.

दक्षिण कोरिया

C.

मलेशिया

D.

चीन

Ready to analyze your performance?

Practicing with answers is good, but attempting the test in a real-time environment is better. Get your All India Rank instantly.