Asked: I.A.S. (Pre) 2022medium Level
ID: 6aeba3c73b345304a274369c
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
‘‘यदि वर्षावन और उष्णकटिबंधीय वन पृथ्वी के फेफड़े हैं‚ तो निश्चित ही आर्द्रभूमियां इसके गुर्दे की तरह काम करती हैं।’’ निम्नलिखित में से आर्द्रभूमियों का कौन-सा एक कार्य उपर्युक्त कथन को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
"If rainforests and tropical forests are the lungs of the Earth, then wetlands certainly function as its kidneys." Which one of the following functions of wetlands best reflects the above statement?
SELECT CORRECT OPTION:
A
आर्द्रभूमियों के जल चक्र में सतही अपवाह‚ अवमृदा अंतःस्रवण और वाष्पन शामिल होते हैं।
The water cycle in wetlands involves surface runoff, subsoil percolation and evaporation.
B
शैवालों से वह पोषक आधार बनता है‚ जिस पर मत्स्य‚ परुषकवची (क्रस्टेशियाई)‚ मृदुकवची (मोलस्क)‚ पक्षी‚ सरीसृप और स्तनधारी फलते-फूलते हैं।
Algae form the nutrient base upon which fish, crustaceans, molluscs, birds, reptiles and mammals thrive.
C
आर्द्रभूमियां अवसाद संतुलन और मृदा स्थिरीकरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Wetlands play a vital role in maintaining sedimentation balance and soil stabilization.
D
Correctजलीय पादप भारी धातुओं और पोषकों के आधिक्य को अवशोषित कर लेते हैं।
Aquatic plants absorb heavy metals and excess nutrients, purifying water.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D(जलीय पादप भारी धातुओं और पोषकों के आधिक्य को अवशोषित कर लेते हैं।)
जैसे गुर्दा (Kidney) रक्त से अपशिष्ट और विषैले पदार्थों को छानकर बाहर करता है, उसी प्रकार आर्द्रभूमियां जल में घुले अतिरिक्त पोषक तत्वों, कीटनाशकों और हानिकारक भारी धातुओं को तलछट में जमा कर तथा जलीय पौधों द्वारा अवशोषित कर जल को शुद्ध करती हैं। इसलिए इन्हें 'प्रकृति के गुर्दे' (Kidneys of the Earth) कहा जाता है।
Just as kidneys filter and detoxify waste products from blood, wetlands intercept, trap, and purify polluted runoff water as aquatic plants absorb excess nitrogen, phosphorus, and toxic heavy metals before discharging clean water.