TOPIC DIRECTORY

Jaiv Vividhta: Solved Questions & MCQs

Collection of verified questions for Jaiv Vividhta under Environment & Ecology. Includes previous year exam questions with official answer keys and step-by-step solutions.

Questions (154)

Page 1 of 7
Year: I.A.S. (Pre) 2014• Biodiversity Conventions & Institutions

‘वेटलैंड्स इंटरनेशनल’ नामक संरक्षण संगठन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. यह रामसर अभिसमय के हस्ताक्षरकर्ता देशों द्वारा बनाया गया एक अंतरसरकारी संगठन है। 2. यह संगठन आर्द्रभूमियों के संरक्षण और उनको पुनर्स्थापित करने हेतु जमीनी स्तर पर व्यावहारिक अनुभव का उपयोग कर नीतियों को समर्थन देने हेतु कार्य करता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

With reference to the conservation organization called 'Wetlands International', which of the following statements is/are correct? 1. It is an intergovernmental organization formed by the countries which are signatories to the Ramsar Convention. 2. It works at the ground level using practical field experience to advocate and support sound policies for conserving and restoring wetlands. Select the correct answer using the code given below:

A.केवल 1B.केवल 2C.1 और 2 दोनोंD.न तो 1 और न ही 2
Year: U.P.P.C.S. (Pre) 2014• Miscellaneous Biodiversity

निम्नलिखित में से कौन एक किसी प्रजाति के विलोपन के लिए उत्तरदायी नहीं है?

Which one of the following is not responsible for the extinction of a species?

A.व्यापक निकेतB.संकीर्ण निकेतC.आनुवंशिक भिन्नता की कमीD.शारीरिक आकार का बड़ा होना
Year: U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2017• Biodiversity Act & Organizations

भारत सरकार ने नॉर्वे सरकार के साथ मिलकर एक जैव विविधता नीति एवं कानून के केंद्र की स्थापना की है–

The Government of India in collaboration with the Government of Norway has established a Centre for Biodiversity Policy and Law (CEBPOL) at–

A.देहरादून मेंB.चेन्नई मेंC.शिलांग मेंD.नई दिल्ली में
Year: U.P.P.C.S. (Mains) 2004• Miscellaneous Biodiversity

सीबकथॉर्न के विश्वव्यापी मार्केट की बड़ी संभावनाएं हैं। इस पेड़ के फल (बेरी) में क्या प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?

There is great potential in the global market for Sea buckthorn. What is abundantly found in the berries of this plant?

A.प्रोटीन और वसाB.विटामिन और पोषक तत्वC.कैल्शियम और फास्फोरसD.लौह और जस्ता
Year: I.A.S. (Pre) 2009• Biodiversity Conventions & Institutions

जैव-सुरक्षा (बायो-सेफ्टी) का कार्टाजेना प्रोटोकॉल किसके अंतर्गत एक उपसंधि है?

The Cartagena Protocol on Biosafety is an agreement supplementary to:

A.सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनB.जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क सम्मेलन (UNFCCC)C.जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (CBD)D.प्रकृति संरक्षण हेतु अंतरराष्ट्रीय संघ (IUCN)
Year: U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010• Biodiversity Conventions & Institutions

जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दलों का दसवां सम्मेलन (CoP-10) आयोजित हुआ था–

The Tenth Conference of the Parties (CoP-10) to the United Nations Convention on Biological Diversity was held in–

A.बीजिंग मेंB.कोपेनहेगन मेंC.नागोया मेंD.न्यूयार्क में
Year: I.A.S. (Pre) 2010• Biodiversity Act & Organizations

भारत रामसर अभिसमय (Ramsar Convention) का एक पक्षकार है और उसने बहुत-से क्षेत्रों को रामसर स्थल घोषित किया है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस अभिसमय के संदर्भ में सर्वोत्तम रूप से बताता है कि इन स्थलों का अनुरक्षण कैसे किया जाना चाहिए?

India is a party to the Ramsar Convention and has declared many areas as Ramsar Sites. Which of the following statements best reflects how these sites should be managed in the context of this Convention?

A.इन सभी स्थलों को मनुष्य के लिए पूरी तरह अगम्य बना दिया जाए ताकि उनका किसी भी प्रकार से दोहन न किया जा सके।B.इन सभी स्थलों का पारिस्थितिक तंत्र दृष्टिकोण से पूरी तरह संरक्षण किया जाए और उनमें किसी भी विकासपरक गतिविधि की अनुमति न दी जाए।C.प्रत्येक स्थल के लिए विशिष्ट रूप से निर्मित योजना के अनुसार इनका संरक्षण किया जाए और स्थानीय समुदायों के पारंपरिक अधिकारों को किसी भी प्रकार बाधित किए बिना पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए।D.इन सभी स्थलों का पारिस्थितिक तंत्र दृष्टिकोण से पूरी तरह संरक्षण किया जाए और साथ ही उनके ऐसे धारणीय उपयोग की अनुमति दी जाए जिससे स्थानीय समुदायों और व्यापक समाज दोनों को लाभ पहुंचे।
Year: I.A.S. (Pre) 2014• Miscellaneous Biodiversity

निम्नलिखित पर विचार कीजिए- 1. चमगादड़ 2. भालू 3. कृंतक (रोडेन्ट) उपर्युक्त में से किस प्रकार के जंतु में शीतनिष्क्रियता (Hibernation) की परिघटना का प्रेक्षण किया जा सकता है?

Consider the following: 1. Bats 2. Bears 3. Rodents The phenomenon of hibernation can be observed in which of the above kinds of animals?

A.केवल 1 और 2B.केवल 2C.1, 2 और 3D.शीतनिष्क्रियता उपर्युक्त में से किसी में भी नहीं प्रेक्षित की जा सकती
Year: I.A.S. (Pre) 2012• Miscellaneous Biodiversity

भारत सरकार ‘सीबकथॉर्न’ की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। इस पादप का क्या महत्व है? 1. यह मृदा-क्षरण के नियंत्रण में सहायक है और मरुस्थलीकरण को रोकता है। 2. यह बायोडीजल का एक समृद्ध स्रोत है। 3. इसमें पोषकीय मान होता है और यह उच्च तुंगता वाले ठंडे क्षेत्रों में जीवित रहने के लिए भली-भांति अनुकूलित होता है। 4. इसकी इमारती लकड़ी का उच्च वाणिज्यिक मूल्य है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

The Government of India encourages the cultivation of 'sea buckthorn'. What is the importance of this plant? 1. It helps in controlling soil erosion and prevents desertification. 2. It is a rich source of biodiesel. 3. It has nutritional value and is well-adapted to live in cold areas of high altitudes. 4. Its timber is of great commercial value. Which of the statements given above is/are correct?

A.केवल 1B.केवल 2, 3 और 4C.केवल 1 और 3D.1, 2, 3 और 4
Year: I.A.S. (Pre) 2016• Biodiversity Conventions & Institutions

‘पारितंत्र एवं जैव विविधता का अर्थतंत्र’ (The Economics of Ecosystems and Biodiversity-TEEB) नामक पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 1. यह एक पहल है‚ जिसकी मेजबानी UNEP, IMF एवं विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) करते हैं। 2. यह एक विश्वव्यापी पहल है‚ जो जैव विविधता के आर्थिक लाभों के प्रति ध्यान आकर्षित करने पर केंद्रित है। 3. यह ऐसा उपागम प्रस्तुत करता है‚ जो पारितंत्रों और जैव विविधता के मूल्य की पहचान‚ निदर्शन और अभिग्रहण में निर्णयकर्ताओं की सहायता कर सकता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

With reference to an initiative called 'The Economics of Ecosystems and Biodiversity' (TEEB), which of the following statements is/are correct? 1. It is an initiative hosted by UNEP, IMF and World Economic Forum. 2. It is a global initiative that focuses on drawing attention to the economic benefits of biodiversity. 3. It presents an approach that can help decision-makers recognize, demonstrate and capture the value of ecosystems and biodiversity. Select the correct answer using the code given below:

A.केवल 1 और 2B.केवल 3C.केवल 2 और 3D.1‚ 2 और 3
Year: I.A.S. (Pre) 2017• Biodiversity Act & Organizations

‘वाणिज्य में प्राणिजात और वनस्पतिजात के व्यापार-संबंधी विश्लेषण’ (ट्रेड रिकॉर्ड्स एनालिसिस ऑफ फौना एंड फ्लोरा इन कॉमर्स-TRAFFIC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. TRAFFIC‚ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के अंतर्गत एक ब्यूरो है। 2. TRAFFIC का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि वन्य पादपों और जंतुओं के व्यापार से प्रकृति के संरक्षण को खतरा न हो। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

With reference to 'Trade Related Analysis of Fauna and Flora in Commerce' (TRAFFIC), consider the following statements: 1. TRAFFIC is a bureau under the United Nations Environment Programme (UNEP). 2. The mission of TRAFFIC is to ensure that trade in wild plants and animals is not a threat to the conservation of nature. Which of the statements given above is/are correct?

A.केवल 1B.केवल 2C.1 और 2 दोनोंD.न तो 1‚ न ही 2
Year: I.A.S. (Pre) 2019• Ramsar Sites & Wetlands

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. रामसर सम्मेलन के अनुसार‚ भारत के राज्यक्षेत्र में सभी आर्द्रभूमियों को बचाना और संरक्षित रखना भारत सरकार के लिए अधिदेशात्मक है। 2. आर्द्रभूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम‚ 2010, भारत सरकार ने रामसर सम्मेलन की संस्तुतियों के आधार पर बनाए थे। 3. आर्द्रभूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम‚ 2010, आर्द्रभूमियों के अपवाह क्षेत्र या जलग्रहण क्षेत्रों को भी सम्मिलित करते हैं‚ जैसा कि प्राधिकरण द्वारा निर्धारित किया जाए। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Consider the following statements: 1. Under the Ramsar Convention, it is mandatory on the part of the Government of India to protect and conserve all the wetlands in the territory of India. 2. The Wetlands (Conservation and Management) Rules, 2010 were framed by the Government of India based on the recommendations of the Ramsar Convention. 3. The Wetlands (Conservation and Management) Rules, 2010 also encompass the drainage area or catchment regions of the wetlands as determined by the authority. Which of the statements given above is/are correct?

A.केवल 1 और 2B.केवल 2 और 3C.केवल 3D.1, 2 और 3
Year: U.P.P.C.S. (Pre) 2012• Ramsar Sites & Wetlands

पारिस्थितिकीय निकाय के रूप में आर्द्रभूमि (बरसाती जमीन) निम्नलिखित में से किस हेतु उपयोगी है?

As an ecological entity, wetlands are useful for which of the following?

A.पोषक पुनर्प्राप्ति एवं चक्रण हेतुB.पौधों द्वारा अवशोषण के माध्यम से भारी धातुओं को अवमुक्त करने हेतुC.तलछट रोक कर नदियों का गादीकरण कम करने हेतुD.उपर्युक्त सभी हेतु
Year: I.A.S. (Pre) 2022• Ramsar Sites & Wetlands

‘‘यदि वर्षावन और उष्णकटिबंधीय वन पृथ्वी के फेफड़े हैं‚ तो निश्चित ही आर्द्रभूमियां इसके गुर्दे की तरह काम करती हैं।’’ निम्नलिखित में से आर्द्रभूमियों का कौन-सा एक कार्य उपर्युक्त कथन को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?

"If rainforests and tropical forests are the lungs of the Earth, then wetlands certainly function as its kidneys." Which one of the following functions of wetlands best reflects the above statement?

A.आर्द्रभूमियों के जल चक्र में सतही अपवाह‚ अवमृदा अंतःस्रवण और वाष्पन शामिल होते हैं।B.शैवालों से वह पोषक आधार बनता है‚ जिस पर मत्स्य‚ परुषकवची (क्रस्टेशियाई)‚ मृदुकवची (मोलस्क)‚ पक्षी‚ सरीसृप और स्तनधारी फलते-फूलते हैं।C.आर्द्रभूमियां अवसाद संतुलन और मृदा स्थिरीकरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।D.जलीय पादप भारी धातुओं और पोषकों के आधिक्य को अवशोषित कर लेते हैं।