Asked: I.A.S. (Pre) 2016medium Level
ID: 6aeba3c73b345304a2743740
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
‘पारितंत्र एवं जैव विविधता का अर्थतंत्र’ (The Economics of Ecosystems and Biodiversity-TEEB) नामक पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 1. यह एक पहल है‚ जिसकी मेजबानी UNEP, IMF एवं विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) करते हैं। 2. यह एक विश्वव्यापी पहल है‚ जो जैव विविधता के आर्थिक लाभों के प्रति ध्यान आकर्षित करने पर केंद्रित है। 3. यह ऐसा उपागम प्रस्तुत करता है‚ जो पारितंत्रों और जैव विविधता के मूल्य की पहचान‚ निदर्शन और अभिग्रहण में निर्णयकर्ताओं की सहायता कर सकता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
With reference to an initiative called 'The Economics of Ecosystems and Biodiversity' (TEEB), which of the following statements is/are correct? 1. It is an initiative hosted by UNEP, IMF and World Economic Forum. 2. It is a global initiative that focuses on drawing attention to the economic benefits of biodiversity. 3. It presents an approach that can help decision-makers recognize, demonstrate and capture the value of ecosystems and biodiversity. Select the correct answer using the code given below:
SELECT CORRECT OPTION:
A
केवल 1 और 2
Only 1 and 2
B
केवल 3
Only 3
C
Correctकेवल 2 और 3
Only 2 and 3
D
1‚ 2 और 3
1, 2 and 3
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option C(केवल 2 और 3)
कथन 2 और 3 सही हैं क्योंकि TEEB एक अंतरराष्ट्रीय पहल है जो जैव विविधता और पारितंत्र सेवाओं के आर्थिक लाभों को उजागर करती है और नीति-निर्माताओं को इनके आर्थिक मूल्य को पहचानने, प्रदर्शित करने और बजट/नीति में समाहित करने में मदद करती है। कथन 1 गलत है क्योंकि TEEB की शुरुआत 2007 में जी-8+5 पर्यावरण मंत्रियों की बैठक (जर्मनी) के प्रस्ताव पर हुई थी और इसकी मेजबानी मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP), यूरोपीय आयोग और जर्मनी/ब्रिटेन सरकारों के सहयोग से की गई है; IMF और विश्व आर्थिक मंच इसकी मेजबानी नहीं करते। अतः केवल 2 और 3 सही हैं।
Statements 2 and 3 are correct: TEEB highlights the global economic benefits of biodiversity and guides policy-makers in recognizing, demonstrating, and capturing ecosystem values. Statement 1 is incorrect because TEEB is coordinated by UNEP with support from the European Commission and Germany, not co-hosted by the IMF or World Economic Forum.
Subject: Environment & Ecology•Topic: Biodiversity•Subtopic: Biodiversity Conventions & Institutions
Practice this topic in CBT