Asked: I.A.S. (Pre) 2011medium Level
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
बाजार में बिकने वाला ऐस्परटेम कृत्रिम मधुरक है। यह एमीनो अम्लों से बना होता है और अन्य एमीनो अम्लों के समान ही कैलोरी प्रदान करता है। फिर भी यह भोज्य पदार्थों में कम कैलोरी मधुरक के रूप में इस्तेमाल होता है। उसके इस इस्तेमाल का क्या आधार है?
Aspartame is an artificial sweetener sold in the market. It consists of amino acids and provides calories similar to other amino acids. Yet, it is used as a low-calorie sweetener in food items. What is the basis of this use?
SELECT CORRECT OPTION:
A
ऐस्परटेम सामान्य चीनी जितना ही मीठा होता है, किंतु चीनी के विपरीत यह मानव शरीर में आवश्यक एन्जाइमों के अभाव के कारण शीघ्र ऑक्सीकृत नहीं हो पाता।
Aspartame is as sweet as table sugar, but unlike sugar, it cannot be rapidly oxidized in human body due to lack of necessary enzymes.
B
जब ऐस्परटेम आहार प्रसंस्करण में प्रयुक्त होता है, तब उसका मीठा स्वाद तो बना रहता है, किंतु यह ऑक्सीकरण-प्रतिरोधी हो जाता है।
When aspartame is used in food processing, the sweet taste remains, but it becomes resistant to oxidation.
C
ऐस्परटेम चीनी जितना ही मीठा होता है, किंतु शरीर में अंतर्ग्रहण होने के बाद यह कुछ ऐसे उपचयजों (मेटाबोलाइट्स) में परिवर्तित हो जाता है, जो कोई कैलोरी नहीं देते।
Aspartame is as sweet as sugar, but after ingestion into the body, it is converted into metabolites that yield no calories.
D
Correctऐस्परटेम सामान्य चीनी से कई गुना अधिक मीठा होता है, अतः थोड़े से ऐस्परटेम में बने भोज्य पदार्थ ऑक्सीकृत होने पर कम कैलोरी प्रदान करते हैं।
Aspartame is several times sweeter than table sugar, hence food items made with small quantities of aspartame provide far fewer calories upon oxidation.
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D(ऐस्परटेम सामान्य चीनी से कई गुना अधिक मीठा होता है, अतः थोड़े से ऐस्परटेम में बने भोज्य पदार्थ ऑक्सीकृत होने पर कम कैलोरी प्रदान करते हैं।)
ऐस्परटेम साधारण चीनी (सुक्रोज) की तुलना में लगभग 200 गुना अधिक मीठा होता है। यद्यपि यह उपापचय पर अन्य प्रोटीनों के समान 4 kcal/g ऊर्जा देता है, किंतु इतनी अल्प मात्रा में प्रयुक्त होता है कि इससे मिलने वाली कैलोरी नगण्य (लगभग शून्य) होती है।
Aspartame is approximately 200 times sweeter than sucrose. Because only tiny trace quantities are required to achieve the desired sweetness, the caloric intake contributed by it is virtually zero.
Subject: General Science•Topic: Food Preservation, Nutrition and Medicine•Subtopic: Food Preservation, Nutrition and Medicine
Practice this topic in CBT