Asked: I.A.S. (Pre) 1995medium Level
QUESTION STATEMENT:द्विभाषी / Bilingual
“विएतनाम में एजेंट ऑरेंज का अंतिम आक्रमण वर्ष 1970 में हुआ था, क्षेत्रों में पुनः हरियाली छाने लगी है, पर युद्ध की समाप्ति के 19 वर्ष बाद भी यह स्पष्ट दिखाई देता है कि एजेंट ऑरेंज मानवों की हत्या कर रहा है, उनको अंग-भंग कर रहा है अर्थात वह सब कर रहा है जिसका कभी इरादा ही नहीं था। उन बादलों से हुई विष वर्षा मानवों के लिए विपदाओं की फसल दे रही है जिसमें कैंसर, गर्भस्राव और जन्मजात शरीर वैकल्य सम्मिलित है और यह विपत्ति क्रम अभी दशकों तक चल सकता है।” यह एजेंट ऑरेंज क्या था?
“The last assault of Agent Orange in Vietnam was in 1970... 19 years after the war, it is evident that Agent Orange is still causing cancer, miscarriages, and congenital deformities...” What was Agent Orange?
SELECT CORRECT OPTION:
A
कीटनाशी के रूप में प्रयुक्त डी.डी.टी.
DDT used as insecticide
B
अमरीकी सहायता कार्यक्रम के अधीन तत्कालीन दक्षिण विएतनाम में कृषि उपज बढ़ाने हेतु प्रयुक्त शाकनाशियों और खरपतवारनाशियों का जटिल मिश्रण
Herbicide mixture used under aid program to increase yield in South Vietnam
C
मलेरिया तथा अन्य उष्णकटिबंधीय रोगों से रक्षा हेतु वायवी फुहार छिड़काव के लिए प्रयुक्त डी.डी.टी. और अन्य कीटनाशियों का जटिल मिश्रण
Complex mixture of DDT and insecticides sprayed from air against malaria
D
Correctनिष्पत्रक के रूप में प्रयुक्त डायोक्सिन
Dioxin-contaminated chemical used as a defoliant
Official Solution & Explanation:
Correct Answer: Option D(निष्पत्रक के रूप में प्रयुक्त डायोक्सिन)
एजेंट ऑरेंज अमेरिकी सेना द्वारा विएतनाम युद्ध में वनों के पत्तों को गिराने (निष्पत्रक / Defoliant) हेतु प्रयुक्त 2,4-D और 2,4,5-T शाकनाशियों का मिश्रण था, जो अत्यंत विषैले टेट्राक्लोरोडायबेंजोडायोक्सिन (TCDD/Dioxin) से संदूषित था।
Agent Orange was a defoliant herbicide used by the U.S. military in Vietnam, containing high levels of highly toxic dioxin (TCDD) responsible for long-term health anomalies.