AUTHENTIC PREVIOUS YEAR EXAM QUESTIONS

Exam Questions with Answers & Comprehensive Explanations

Browse questions actually asked in CGPSC State Service, CG Vyapam, Police SI & Constable exams. Aligned subject-wise, topic-wise, and subtopic-wise with official keys and detailed Hindi & English explanations.

Explore by Subject

Curated question banks aligned with official exam blueprints

Recently Asked Exam Questions

Authentic questions with verified answer keys and pedagogical solutions

Page 68 of 630 (15,733 Total Questions)
Year: I.A.S. (Pre) 2012• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

परिसीमन आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. परिसीमन आयोग के आदेशों को किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती। 2. परिसीमन आयोग के आदेश जब लोक सभा अथवा राज्य विधानसभा के सम्मुख रखे जाते हैं, तब उन आदेशों में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

With reference to the Delimitation Commission, consider the following statements: 1. The orders of the Delimitation Commission cannot be challenged in a Court of Law. 2. When the orders of the Delimitation Commission are laid before the Lok Sabha or State Legislative Assembly, they cannot effect any modifications in the orders. Which of the statements given above is/are correct?

A.केवल 1B.केवल 2C.1 और 2 दोनोंD.न तो 1 और न ही 2
Year: U.P. Lower Sub. (Mains) 2013• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है- कथन (A) : आनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व की समस्या का कुछ हद तक समाधान कर सकती है। कारण (R) : आनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली नृजातीयता, लिंग, हितों और विचारधाराओं पर आधारित सभी प्रकार के समूहों के यथोचित प्रतिनिधित्व को सुलभ बनाती है। नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Given below are two statements, one labelled as Assertion (A) and the other as Reason (R): Assertion (A): The system of proportional representation can solve the problem of minority representation to a certain extent. Reason (R): The system of proportional representation facilitates fair representation of all kinds of groups based on ethnicity, gender, interests, and ideologies. Select the correct answer from the codes given below:

A.(A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या है (A) की।B.(A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।C.(A) सही है, परंतु (R) गलत है।D.(A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Year: I.A.S. (Pre) 1997• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

उस देश में आनुपातिक प्रतिनिधित्व आवश्यक नहीं है, जहां-

Proportional representation is not necessary in that country where-

A.कोई आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है।B.द्वि-दलीय प्रणाली विकसित हुई है।C.पहला आए सब ले जाए (फर्स्ट पास्ट द पोस्ट) पद्धति प्रचलित है।D.राष्ट्रपति और संसदीय शासन प्रणाली का सम्मिश्रण है।
Year: I.A.S. (Pre) 2021• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है जो प्रत्याशियों को किसी एक लोक सभा चुनाव में तीन निर्वाचन-क्षेत्रों से लड़ने से रोकता है। 2. 1991 के लोक सभा चुनाव में श्री देवी लाल ने तीन लोक सभा निर्वाचन-क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था। 3. वर्तमान नियमों के अनुसार, यदि कोई प्रत्याशी किसी एक लोक सभा चुनाव में कई निर्वाचन-क्षेत्रों से चुनाव लड़ता है, तो उसकी पार्टी को उन निर्वाचन-क्षेत्रों के उप-चुनावों का खर्च उठाना चाहिए, जिन्हें उसने खाली किया है, बशर्ते वह सभी निर्वाचन-क्षेत्रों से विजयी हुआ हो। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?

Consider the following statements: 1. In India, there is no law restricting the candidates from contesting in one Lok Sabha election from three constituencies. 2. In 1991 Lok Sabha Election, Shri Devi Lal contested from three Lok Sabha constituencies. 3. As per existing rules, if a candidate contests in one Lok Sabha election from many constituencies, his/her party should bear the cost of bye-elections to the constituencies vacated by him/her in the event of him/her winning in all the constituencies. Which of the statements given above is/are correct?

A.केवल 1B.केवल 2C.1 और 3D.2 और 3
Year: U.P.P.C.S. (Pre) 2021• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

नीचे दिए गए तथ्यों पर ध्यान दीजिए : 1. भारत के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुकुमार सेन थे। 2. भारत की पहली महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त रमा देवी थीं। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

Pay attention to the facts given below: 1. The first Chief Election Commissioner of India was Sukumar Sen. 2. The first woman Chief Election Commissioner of India was Rama Devi. Select the correct answer from the code given below:

A.केवल 1 सही है।B.केवल 2 सही है।C.1 और 2 दोनों सही हैं।D.1 और 2 दोनों गलत हैं।
Year: I.A.S. (Pre) 1994• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

'निर्गम मत सर्वेक्षण' के विषय में कौन-सा कथन सही है ?

Which statement is correct regarding 'Exit Poll'?

A.निर्गम मत सर्वेक्षण अभिव्यक्ति का प्रयोग मतदाताओं के उस निर्वाचनेत्तर सर्वेक्षण को व्यक्त करता है, जिससे यह पता चले कि मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किस प्रत्याशी के पक्ष में किया।B.निर्गम मत सर्वेक्षण और जनमत सर्वेक्षण एक ही बात है।C.निर्गम मत सर्वेक्षण वह युक्ति है, जिससे मतदान के परिणामों के विषय में अधिकतम सही पूर्वानुमान किया जा सकता है।D.निर्गम मत सर्वेक्षण हाल ही में मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा निकाली गई प्रशासनिक युक्ति है, जिससे पररूपधारण करके मतदान रोका जा सकता है।
Year: I.A.S. (Pre) 1997• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

दिनेश गोस्वामी समिति ने सिफारिश की थी-

Dinesh Goswami Committee recommended-

A.राज्यस्तरीय निर्वाचन आयोग के गठन की।B.लोक सभा के चुनाव के लिए सूची पद्धति की।C.लोक सभा के चुनाव के सरकारी निधीयन की।D.लोक सभा के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की अभ्यर्थता पर प्रतिबंध की।
Year: 65th B.P.S.C. (Pre) 2019• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

भारत में मतदान के लिए प्रयोग की जाने वाली मशीन VVPAT का संस्करण क्या है ?

What is the version of the machine VVPAT used for voting in India?

A.M1B.Z1C.M3D.Z3E.उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Year: I.A.S. (Pre) 1999• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) अधिनियम 1996 द्वारा निर्वाचन विधि में हुए संशोधनों के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज अथवा भारत के संविधान के अपमान के अपराध के लिए किसी दोषसिद्धि के होने पर दोषसिद्धि की तिथि से 6 वर्षों के लिए संसद और राज्य विधानमंडलों के चुनाव लड़ने की अयोग्यता हो जाएगी। 2. लोक सभा के लिए चुनाव लड़ने हेतु अभ्यर्थी द्वारा जमा किए जाने वाले प्रतिभूति निक्षेप में वृद्धि की गई है। 3. कोई अभ्यर्थी अब एक से अधिक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन के लिए खड़ा नहीं हो सकता। 4. चुनाव लड़ने वाले किसी अभ्यर्थी की मृत्यु हो जाने पर अब किसी निर्वाचन को प्रत्यादिष्ट नहीं किया जा सकता। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?

Consider the following statements regarding the amendments made to the electoral law by the Representation of the People (Amendment) Act, 1996: 1. A conviction for the offence of insulting the Indian National Flag or the Constitution of India shall entail disqualification for contesting elections to Parliament and State Legislatures for 6 years from the date of conviction. 2. The security deposit to be deposited by a candidate contesting for Lok Sabha has been increased. 3. A candidate cannot now contest from more than one parliamentary constituency. 4. An election can no longer be countermanded on the death of a contesting candidate. Which of the above statements are correct?

A.2 और 3B.1, 2 और 4C.1 और 3D.1, 2, 3 और 4
Year: Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006, Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

निम्न में से कौन-सा चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा संपादित नहीं किया जाता?

Which of the following elections is not conducted by the Election Commission of India?

A.लोक सभा काB.राज्य सभा काC.राष्ट्रपति काD.स्थानीय निकायों का
Year: U.P.P.C.S. (Pre) 2012, Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पदावधि क्या है?

What is the tenure of the Chief Election Commissioner of India?

A.पांच वर्षB.राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंतC.6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले होD.पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो
Year: U.P.P.C.S. (Mains) 2011• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

राज्य विधानमंडलों के निर्वाचन हेतु सिद्धांतों में सम्मिलित हैं : 1. यह वयस्क मताधिकार के आधार पर होंगे। 2. प्रत्येक क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए केवल एक निर्वाचक सूची होगी। 3. धर्म, प्रजाति, लिंग आदि के लिए निर्वाचक सूची बनाने में कोई स्थान नहीं होगा। 4. राजनीतिक दलों को अपने स्वयं के मानक स्थापित करने की स्वतंत्रता होगी। दिए गए कूट से अपना सही उत्तर चुनिए :

The principles for election to the State Legislatures include: 1. They will be on the basis of adult suffrage. 2. There shall be only one general electoral roll for every territorial constituency. 3. Religion, race, sex, etc., will have no place in the preparation of electoral rolls. 4. Political parties will have the freedom to establish their own standards. Select the correct answer from the code given below:

A.1, 3 और 4B.2, 3 और 4C.1, 2 और 3D.सभी चारों
Year: U.P.P.C.S. (Mains) 2009• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

सांसदों की अयोग्यता संबंधी विवाद पर कौन निर्णय देता है ?

Who decides disputes regarding the disqualification of Members of Parliament?

A.राष्ट्रपतिB.संबंधित सदनC.निर्वाचन आयोगD.निर्वाचन आयोग के परामर्श से राष्ट्रपति
Year: R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

भारत के संविधान के अनुच्छेद 103 के तहत, राष्ट्रपति लोक सभा सदस्यों की निरर्हताओं से संबंधित किसी भी प्रश्न पर कोई निर्णय देने से पूर्व निम्नांकित में से किसकी राय लेगा ?

Under Article 103 of the Constitution of India, before giving any decision on any question regarding disqualification of Lok Sabha members, from whom shall the President obtain opinion?

A.लोक सभाध्यक्षB.निर्वाचन आयोगC.उच्चतम न्यायालयD.महान्यायवादी
Year: U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004, 41st B.P.S.C. (Pre) 1996, 48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008, Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

केंद्र और राज्य की व्यवस्थापिकाओं के लिए मतदान की न्यूनतम उम्र की सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई-

The minimum voting age for the Central and State Legislatures was reduced from 21 years to 18 years by-

A.57वें संशोधन (1987) सेB.60वें संशोधन (1988) सेC.61वें संशोधन (1989) सेD.65वें संशोधन (1990) से
Year: U.P.P.C.S. (Pre) 2017• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं- अभिकथन (A) : चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना होता है। कथन (R) : आदर्श आचार संहिता को संसद ने अधिनियमित किया था। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Given below are two statements: Assertion (A): Political parties have to abide by the Model Code of Conduct as soon as elections are announced. Reason (R): The Model Code of Conduct was enacted by Parliament. Select the correct answer from the codes given below:

A.(A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।B.(A) और (R) दोनों सत्य हैं, पर (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।C.(A) सत्य है, पर (R) असत्य है।D.(A) असत्य है, पर (R) सत्य है।
Year: U.P.P.C.S. (Pre) 1992• Indian Polity & Governance/ indian polity and governance

निम्न में किसका संबंध चुनाव आयोग से नहीं है?

Which of the following is not related to the Election Commission?

A.चुनाव की अधिसूचना जारी करनाB.चुनाव चिह्न का बंटवारा करनाC.चुनाव की वैधता का निपटारा करनाD.चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना

Practice Over 5,000+ Questions in CBT Mode

Join thousands of aspirants preparing on Chhattisgarh’s top test platform with real timers, negative marking, and instant AI performance scorecards.